25 APRTHURSDAY2024 6:23:53 AM
Nari

Sad News! लॉकडाउन में फंसी एक्ट्रेस सना सईद नहीं देख पाई पिता को आखिरी बार

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 03 Apr, 2020 05:43 PM
Sad News! लॉकडाउन में फंसी एक्ट्रेस सना सईद नहीं देख पाई पिता को आखिरी बार

‘कुछ कुछ होता है’ की एक्ट्रेस सना सईद के फैंस के लिए एक बहुत दुखद खबर है। चुलबुली सना लॉक डाउन में ऐसी कैद हुई कि वो आखिरी बार भी अपने पिता से नहीं मिल पाई। उन्होंने खुद अपना दर्द एक इंटरव्यू के जरिए बयां किया है। 

दरअसल, जनता कर्फ्यू वाले दिन उनके पिता का निधन हो गया था। उस समय वो लॉस एंजेल्स गई थी। वहां पर लॉकडाउन घोषित हुआ और वो वहीं फांसी रह गई। उन्होंने बताया कि 'मेरे पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें डायबिटीज़ की समस्या भी थी। उनके कई ऑर्गन्स ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे थे। मैं लॉस एंजेलिस में थी जब सुबह 7 बजे करीब यह खबर मिली। मैं घर वापस जाना चाहती थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से मैं उनके अंतिम दर्शन के लिए भारत नही पहुंच पाई। जिन परिस्थितियों में मैंने उन्हें खोया है, काफी दर्दनाक रहा है। मैं दिल से जानती हूं कि वह दर्द में थे और अब वह निश्तित रूप से एक बेहतर जगह पर हैं।' 

Related News