27 APRSATURDAY2024 8:45:57 AM
Nari

महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इन राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Feb, 2024 06:17 PM
महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं ये शुभ योग, इन राशियों पर मेहरबान होंगे भोलेनाथ

हिंदू धर्म में शिवरात्रि का दिन भी बहुत ही खास माना जाता है। इस साल शिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, शिव योग और श्रवण नक्षत्र नामक योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में शिवजी की पूजा करना बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस योग में भोलेनाथ की पूजा करने से वह मनचाहा फल देते हैं। वहीं इस 4 शुभ योग में सिंह और तुला सहित 5 राशि के लोगों को भगवान शिव की विशेष कृपा मिलेगी। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 राशियां कौन सी हैं। 

शुक्र और शनि की युति 

महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग के साथ ही ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं। वहीं शिवरात्रि से एक दिन पहले 7 मार्च को शुक्र शनि की राशि में आकर युति बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, शनि और शुक्र का मजबूत त्रिग्रही योग बनेगा। शुभ संयोग में शुक्र और शनि की युति होने से सिंह और तुला सहित 5 राशियों की किस्मत चमकेगी। 

PunjabKesari

सिंह 

इस राशि के जातकों को मनचाही नौकरी मिलने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवन में भौतिक सुविधाएं बढ़ेगी। कारोबार में फायदा होगा और आय के ज्यादा स्त्रोत बढ़ेंगे। इस राशि के जातकों का दांपत्य सुख बढ़ेगा और धन से जुड़ी योजनाओं में भी अच्छा रिटर्न मिलेगा। 

मकर 

इस राशि के जातकों के अपने पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। शुक्र के प्रभाव से आपके जीवन में कई सुविधाएं बढ़ेगी। नौकरी में आपकी पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है और प्रमोशन की सूचना भी मिल सकती है। परिवार के साथ आप कहीं अच्छी जगह ट्रिप पर जा सकते हैं। घर में कोई नई वस्तु आ सकती है। 

PunjabKesari

वृष 

इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में उन्नति मिलेगी। जो काम भी आप करना चाहेंगे उसमें शिवजी के आशीर्वाद से आपको सिद्धि प्राप्त होगी। रुका हुआ धन आपको मिलेगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सारी इच्छाएं आपकी पूरी होगी। मनचाहा जीवनसाथी आपको मिल सकता है। 

कुंभ 

इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आएगी आपकी हर इच्छा पूरी होगी। निवेश में आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। शुभ योग के प्रभाव से आपका वाहन और घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आपकी संतान को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है, भाग्य का साथ आपको हर मौके पर मिलेगा। कुंवारे जातकों को भोलेबाबा के आशीर्वाद से आपको मनपसंदीदा जीवनसाथी मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप पसंदीदा स्थान पर भेजा जा सकता है। 

PunjabKesari

तुला 

शुभ योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्ते सभी के साथ मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिन जातकों की शादी नहीं हुई उनकी शादी के शुभ योग बनेंगे। यदि आपने शेयर में पैसा लगाया है तो आपको अच्छा फायदा होगा। पारिवारिक रिश्ते अच्छे होंगे। 


 

Related News