17 JULTHURSDAY2025 12:37:02 PM
Nari

श्मशान घाट में महिला के शव पर गिरा 100 साल पुराना पेड़, अंतिम संस्कार से पहले मची अफरा-तफरी

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 17 Jun, 2025 03:18 PM
श्मशान घाट में महिला के शव पर गिरा 100 साल पुराना पेड़, अंतिम संस्कार से पहले मची अफरा-तफरी

नारी डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के शव पर 100 साल पुराना विशाल पेड़ गिर पड़ा। यह घटना उस समय हुई जब महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लाया गया था और अंतिम क्रिया की तैयारी चल रही थी। मृत महिला का नाम नीलू कनौजिया था जो वन विभाग में कार्यरत थीं। उनके भाई ने जानकारी दी कि नीलू दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गई थीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया श्मशान घाट

नीलू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उसे अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ के भैसा कुंड श्मशान घाट (बैकुंठ धाम) लाया गया। श्मशान में शव को एक प्लेटफॉर्म पर रखा गया था, और परिवारजन व अन्य लोग वहां मौजूद थे।

PunjabKesari

अचानक वहां मौजूद एक पुराना और विशाल पेड़ तेज आवाज के साथ भरभराकर महिला के शव पर गिर गया। ये नजारा इतना डरावना था कि वहां मौजूद लोग चीखने लगे और अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागे। गनीमत रही कि किसी अन्य व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।

ये भी पढ़े: इस सेलेब्रिटी कपल पर लगा किडनैपिंग का आरोप! मारपीट कर फिल्ममेकर से ऐंठे 23 लाख रुपये

पेड़ था 100 साल पुराना, शव दब गया नीचे

बताया गया कि जो पेड़ गिरा वह करीब 100 साल पुराना था। पेड़ इतना भारी और बड़ा था कि शव पूरी तरह उससे दब गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आवाज़ लगाई, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटने का काम शुरू किया। पेड़ को हटाने में पांच घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इसके बाद ही महिला के शव को बाहर निकाला जा सका।

नगर निगम के कर्मचारी जावेद ने बताया कि पेड़ गिरने की वजह से श्मशान की बाउंड्री वॉल भी टूटकर गिर गई है। इस पूरी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

Related News