25 APRTHURSDAY2024 4:37:20 AM
Nari

आपको भी है भूलने की बीमारी तो अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 15 Aug, 2017 01:25 PM
आपको भी है भूलने की बीमारी तो अपनाएं ये उपाय

दिमाग कैसे तेज करे : भागदौड़ भरी और व्यस्त जीवनशैली में दिमाग का काम अधिक है। जाहिर है कि इससे व्यक्ति का दिमाग काफी खर्च होता है। इसी वजह से ज्यादातर लोगों का दिमाग कमजोर होने लगते है। हर बात दिमाग से निकलने लगती है, जिस वजह से कई बार हमे दूसरों के गुस्से का कारण भी बनना बढ़ता है। अगर आप भी कोई चीज रखकर भूल जाते है तो अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दें। ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें, जिनसे स्मरण शक्ति तेज हो। आप घरेलू तरीके अपनाकर भी अपने दिमाग को तेज रख सकते है। आइए हम आपको कुछ घरेलू चीजों के उपाय बताएंगे, जिससे स्मरण शक्ति दिनों-दिन तेज होती रहेगी। 

 

भीगे हुए बादाम

PunjabKesari
रोज रात को 10-15 बादाम पानी में भिगोकर ऱख दें। सुंब इनके छिलके उतारकर इनका बारीक पेस्ट बना लें। फिर इसमें शहद डालकर उबाल लें। फिर इस ठंडा करके पिएं। इसका सेवन करने के 2 घंटे बाद कुछ भी ना खाएं। 

 

आंवला का मुरब्बा 
आंवले का इस्तेमाल सदियों के किया जा रहा है। इससे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। सुबह खाली पेट आंवले का मुरब्बा खाएं। इससे स्मरण शक्ति बढ़ती है। बात-बात पर फूलने की परेशानी भी दूर हो जाती है। 

 

गाय का घी 
गाय के घी से रात को सोने से सिर की मालिश करें। इससे स्मरण शक्ति तेज होगी। अगर आप अखरोट खाते है तो बहुत ही अच्छा है क्योंकि इनमें दिमाग को तेज रखने वाले गुण मौजूद होते है। 10 ग्राम किशमिश के साथ 20 ग्राम अखरोट खाएं। 

 

गाजर और गुलकंद 
गाजर और गुलकंद खाने से दिमाग तेज रहता है। दिन में रोज 2-3 बार इन दोनों चीजों का सेवन करें। इससे दिमाग बिल्कुल स्वस्थ रहता है। 

 

उड़द दाल 
रात को सोने से पहले उड़द की दाल को भिगोकर ऱख दें।सुबह इस दाल का पेस्ट बनाकर इसमें मिश्री मिला लें। फिर दूध के साथ इसका सेवन करें। इससे बी दिमाग तेज रहेगा। 

 

सौंफ 

PunjabKesari
सौंफ के दाने पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को सुबद शाम दूध के साथ लें। इससे बाकी समस्याएं तो दूर होती है दिमाग भी तेज रहता है। 

 

शहद और दालचीनी
शहद के साथ 10 ग्राम दालचीनी मिलाकर चाट लें। इससे भी दिमाग तेज रहेगा। भूलने की बीमारी दूर हो जाएगी। 

Related News