29 APRMONDAY2024 4:28:43 PM
Nari

'आजतक ऐसी फैमिली नहीं देखी...', यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों बीवियां है प्रेग्रेंट, Good News शेयर करने पर हुए ट्रोल!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 13 Dec, 2022 03:24 PM
'आजतक ऐसी फैमिली नहीं देखी...', यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों बीवियां है प्रेग्रेंट, Good News शेयर करने पर हुए ट्रोल!

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, अरमान की दोनों बीवियां प्रेग्नेंट है और इस बात की जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। हाल में ही अरमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पायल और कृतिका के साथ फोटो शेयर की, जिसमें उनकी दोनों बीवियां अपना बेबी बंप फ्लॉट करते हुए दिखाई दे रही है। यूट्यूबर की दोनों बीवियों को एक-साथ प्रेग्नेंट देखकर फैंस भी हैरान है।

ट्रोल हो रहे अरमान मलिक

जानकारी के लिए बता दें कि अरमान मलिक एक कंटेंट क्रिएटर है और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने 2 शादियां की और दोनों बीवियों के साथ एक ही छत के नीचे रहते है। अब जब अरमान ने दोनों बीवियों के प्रेग्नेंट होने की खबर शेयर की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूजर ने लिखा, अजीब फैमिली है...मैंने आजतक ऐसी फैमिली नहीं देखी...अन्य ने लिखा, एक साथ दोनों प्रेग्नेंट हो गई कैसे?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

देखा जाए तो अरमान मलिक की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2011 में उन्होंने पहली शादी पायल मलिक से की और दोनों का 6 साल का बच्चा भी है, जिसका नाम चिरायु है। दूसरी शादी अरमान ने कृतिका से की जो कि पायल की ही फ्रेंड है। पायल के साथ रिश्ते में रहते हुए उन्हें कृतिका से प्यार हो गया और वे उन्हें डेट करने लगे। डेटिंग के एक हफ्ते बाद ही उन्होंने कृतिका से शादी कर ली और अब वे अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)

एक ही छत के नीचे रहती है अरमान की दोनों बीवियां

जब अरमान ने दूसरी शादी की थी तब भी वो बहुत सुर्खियों में रहे थे। लोग हैरान थे कि अरमान की पहली पत्नी ने अपनी ही फ्रेंड को सौतन बनाकर घर रख लिया। साथ ही बता दें कि अरमान मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू फैमिली से ताल्लुक रखते है। रिपोर्ट्स की माने तो उनका असली नाम संदीप है और वो हिंदू परिवार से है। अरमान दोनों बीवियों के साथ एक ही छत के नीचे रहते है और उनकी दोनों बीवियों को इस बात से कोई ऐतराज भी नहीं। अरमान और उनकी दोनों बीवियों सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अक्सर अपनी नई रील्स व तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। 


 

Related News