25 APRTHURSDAY2024 8:15:07 AM
Nari

पिंपल्स से परेशान है तो लगाकर देखें ये होममेड फैस पैक

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 08 Jan, 2020 04:57 PM
पिंपल्स से परेशान है तो लगाकर देखें ये होममेड फैस पैक

गर्म चीजें, अधिक मीठा, फास्ट फूड और ज्यादा कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करने से अक्सर युवाओं के चेहरे पर कील मुहांसे दिखने लगते हैं। कई बार यह प्रॉबल्म अधिक स्ट्रेस की वजह से भी होती है। युवावस्था में यह समस्या हार्मोनल बदलाव के कारण भी देखने को मिलती है। आइए पता करते हैं चेहरे की इस समस्या से भला कैसे बचा जाए?

बचाव का तरीका..

Image result for pimple problem on face,nari

ऑयली चीजों से दूरी

पिज्जा बर्गर के अलावा चिप्स, आलू, बीन्स या चावल खाने से भी चेहरे पर कील-मुहांसे होते हैं। यहां तक कि जिन्हें मुंहासो की समस्या होती है, ऐसे कुछ लोग आम जैसे फलों का भी सेवन नहीं कर पाते।

देर से उठना

रात देर तक जागने और सुबह देरी से उठने के कारण भी आपकी त्वचा का नेचुरल निखार खो जाता है। असल में जो लोग सूरज उदय होने के बाद जागते हैं, उनके शरीर से टॉक्सिंस अच्छे से नहीं रिमूव हो पाते। जिसके चलते चेहरे पर कील-मुंहासों जैसी परेशानियों का आपको सामना करना पड़ सकता है।

Related image,nari

चेहरे की साफ-सफाई

जो लोग शाम को घर वापिस आकर अच्छे से चेहरा नहीं साफ करते, उन्हें भी पिंपल्स और अन्य स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

कील-मुंहासे दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

Image result for pimple problem on face,nari

-हफ्ते में एक दिन 1 चम्मच बेसन में 1 टीस्पून हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसे दो या तीन बार भी अप्लाई कर सकते हैं। इस उपाय को अपनाने से कुछ ही दिनों में आपको कील-मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

-गाय का ताजा दूध भी कील-मुंहासों के लिए फायदेमंद है। गाय के दूध  में 1 चम्मच चिरौंजी मिलाकर एक लेप तैयार कर लें, इस लेप को चेहरे पर सूखने तक लगा रहने दें। हफ्ते में एक बार इस उपाय को जरुर अपनाएं।

-ऐलोवेरा भी इस प्रॉब्लम से लड़ने का रामबाण उपाय है। हर रोज रात सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें और ऐलोवेरा जेल के साथ चेहरे की मसाज करें। 

Related image,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News