06 MAYMONDAY2024 3:25:15 AM
Nari

महिलाओं को इस वजह से होता है White Discharge, ये नुस्खे दूर करेंगे समस्या

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Jan, 2024 06:37 PM
महिलाओं को इस वजह से होता है White Discharge, ये नुस्खे दूर करेंगे समस्या

महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। जैसे पीरियड्स, वजाइना से सफेद पानी आना, बच्चेदानी में रसौलियां, सर्वाइकल कैंसर आदि। इन सभी समस्याओं में से सफेद पानी जैसी समस्याओं से महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। इन सभी समस्याओं में से एक है सफेद पानी। महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से आने वाले इस सफेद पानी को ल्यूकेरिया कहते हैं, हालांकि महिलाएं इस बीमारी के बारे में बात करने और अपना इलाज करवाने में भी कतराती हैं। जिसके कारण शरीर में कमजोरी और इंफेक्सन की शिकायत होने लगती है जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य को ज्यादा नुकसान होता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

क्या होता है ल्यूकेरिया?

महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से ज्यादा मात्रा में सफेद पानी निकलना ल्यूकेरिया के ही लक्षण हैं। प्राइवेट पार्ट की सफाई न करने और इंफेक्शन के कारण ल्यूकेरिया की समस्या होसकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के आप किसी भी एंटीबायोटिक का सेवन न करें। हालांकि आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।

PunjabKesari

आंवला 

1-2 चम्मच आंवले का पाउडर लेकर शहद मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दो बार खाए। इससे आपको समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

मेथी दाना

1-2 चम्मच मेथी के दाने को एक लीटर पानी में डालकर उबालें। जब यह मिश्रण आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इस पानी को ठंडा हो जाने दें और छानकर इसका सेवन करें। मेथी के पानी से ल्यूकेरिया में पीएच का स्तर बैलेंस रहता है।   

PunjabKesari

पका केला 

आप रोज पका हुआ एक केला खा सकती हैं। साथ में घी, चीनी या फिर गुड़ भी आप ले सकती हैं। यह वजाइना से हार्मफुल बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है।

धनिया के बीज 

यह भी ल्यूकेरिया के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। 10 ग्राम धनिया के बीज को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट पानी छानकर पिएं। इससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकलेंगे।

PunjabKesari
 

Related News