01 MAYWEDNESDAY2024 7:28:58 PM
Nari

प्रिंस चार्ल्स को देख जब पद्मिनी कोल्हापुरे हो गई थी बेकाबू, सरेआम कर दिया था Kiss

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Sep, 2022 12:04 PM
प्रिंस चार्ल्स को देख जब पद्मिनी कोल्हापुरे हो गई थी बेकाबू, सरेआम कर दिया था Kiss

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटेन के नये महाराजा बने चार्ल्स तृतीय का भारत के साथ एक मजबूत संबंध है। उन्होंने प्रिंस ऑफ वेल्स के रूप में भारत की कई यात्राएं की हैं, लेकिन एक बार उनके साथ कुछ ऐसी घटना घटी जिसकी चर्चाएं सालों तक हुई। बॉलीवुड की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने सरेआम प्रिंस को किस कर भारत से लेकर ब्रिटेन तक तूफान मचा दिया था। 

PunjabKesari
ये घटना है करीब  40 साल पुरानी, जब प्रिंस मुंबई के दौरे पर थे। वह देखना चाहते थे कि भारत में फिल्मों की शूटिंग कैसे होती है, ऐसे में उन्हे हिंदी फिल्म 'आहिस्ता आहिस्ता'  के सेट पर ले जाया गया। फिल्म में पद्ममिनी कोल्हापुरे लीड रोल में थी, उन्होंने जैसे ही चार्ल्स को देखा तो खुद को रोक नहीं पाई और जाकर उनके गाल पर किस कर दिया। इस पूरे वाक्या का वीडियो भी सामने आया था, जो तेजी से वायरल हो गया। 

PunjabKesari
 कोल्हापुरे ने पहले बड़े प्यार से प्रिंस को माला पहनाई फिर उनके  गालों पर किस कर लिया। ये देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उस दौर में किस करना बहुत बड़ी घटना मानी जाती थी। इसके बाद विदेशों तक पद्मिनी कोल्हापुरे मशहूर हो गई थीं क्योंकि उन्होंने ब्रिटेन के प्रिंस को किस किया था। 

PunjabKesari
पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस घटना को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था कि-   हम 'राजकमल स्टूडियो' में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शशिकला जी ने पारंपरिक तरीके से प्रिंस की
आरती उतारी थी। मैंने उनका माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें गाल पर किस कर दिया, लेकिन उन दिनों यह बहुत बड़ी बात थी। मुझे याद है कि एक बार मैं छुट्टी पर लंदन गई थी और ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछ लिया था कि आप वही महिला हैं, जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था और मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई थी।''

Related News