02 MAYTHURSDAY2024 3:21:16 AM
Nari

फिल्मों से दूर फिर भी करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है विवेक, जानिए कहां से आता है पैसा?

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 03 Sep, 2020 04:08 PM
फिल्मों से दूर फिर भी करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक है विवेक, जानिए कहां से आता है पैसा?

एक्टर विवेक ओबेरॉय अपने प्रोफेशनल करियर से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। विवेक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते है। विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय है जोकि अपने जमाने के जाने माने एक्टर रह चुके है। विवेक ने साल 2002 में फिल्म कंपनी से इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें अवॉर्ड से भी नवाजा गया। फिल्म में विवेक ने एक टपोरी चंदू का किरदार निभाया था।

फिल्म 'कंपनी' से रखा इंडस्ट्री में कदम 

विवेक की जब पहली फिल्म बनकर तैयार हुई थी तो विवेक फिल्म का प्रिव्यू देखने पहुंचे थे। पहले सीन के बाद विवेक भूल गए कि इस फिल्म में उन्होंने भी काम किया है। फिल्म खत्म होने पर सब तालियां बजा रहे थे और विवेक रो रहे थे। फिल्म में नंदू का कैरेक्टर काफी उबरकर सामने आया था जिसे देखकर विवेक इमोशनल हो गए। 

एक गलती ने तबाह किया करियर 

वही, अपनी एक गलती की वजह से विवेक को फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। इस बारे में तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं। ऐश्वर्या राय को लेकर सलमान के साथ लिए पंगे ने विवेक का करियर बर्बाद कर दिया। दरअसल, ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया लेकिन किसी कारण इनका ब्रेकअप हो गया। 

इसी बीच विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पहले से ही ऐश्वर्या सलमान के साथ हुए ब्रेकअप को लेकर दुखी थी। इस सिचुएशन में विवेक एेश का सहारा बनें। ऐश्वर्या को संभालने के चक्कर में विवेक ने अपना ही करियर बर्बाद कर लिया। वही कभी भी एक्ट्रेस ने इस बात को नहीं स्वीकारा कि वह विवेक के साथ रिलेशनशिप में थी। विवेक ओबेरॉय ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया था कि उन्हें सलमान से धमकियां मिल रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद विवेक की जिंदगी ही बदल गई। उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गई। इसी गलती के कारण विवेक का करियर ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। फिल्म 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी' की बायोपिक से विवेक ने फिर फिल्मों में अपनी पहचान बनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहें। इस गलती के बाद विवेक विवादों से दूर ही रहते है। 

लंबे समय से फिल्मों से दूर है विवेक

भले ही विवेक फिल्मों से दूर हो लेकिन फिर भी वह करोड़ो रुपए की संपत्ति के मालिक है। एक रिपोर्ट की माने तो विवेक ओबेरॉय की कुल संपत्ति करीब 15 मिलियन डॉलर की प्रॉपटी के मालिक है। विवेक एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। विवेक प्रोडक्शन हाउस के भी मालिक हैं। विवेक ओबेरॉय के प्रोडक्शन हाउस का नाम ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट है। इसके साथ ही विवेक की अपनी कंपनी कर्म इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड भी है।

विवेक सोशल वर्किंग में भी आगे रहते हैं। विवेक सुनामी पीड़ितों, कैंसर पीड़ितों और दिमागी रूप से कमजोर बेघर महिलाओं की मदद के लिए हमेशा आगे आते है। विवेक ओबरॉय साल 2010 में प्रियंका अल्वा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की लव मैरिज है। पहली मुलाकात में ही विवेक ने प्रियंका के साथ 20 मिनट बात की थी। इसी 20 मिनट में उन्होंने तय कर लिया था कि प्रियंका ही उनकी दुल्हनिया बनेगी। प्रियंका का मन था कि विवेक एक महाराजा की तरह बारात लेकर आए और विवेक ने प्रियंका की हर खुशी का ख्याल रखा था। विवेक ओबेरॉय को बच्चों के पिता है। 

Related News