28 APRSUNDAY2024 2:47:58 PM
Nari

पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखा प्रयास है Vertical Garden

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 Apr, 2021 09:46 PM
पर्यावरण को बचाने के लिए एक अनोखा प्रयास है  Vertical Garden

अगर आप बागवानी के शौकीन है और घर पर ज्यादा जगह नहीं है तो आप घर पर वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं। वर्टिकल गार्डन एक ऐसी तकनीक है जिसका उपयोग लंबे समय तक वर्टिकल पैनल पर पौधों को उगाने के लिए किया जाता है। ये यूनिक स्ट्रक्चर या तो फ्रीस्टैंडिंग हो सकती हैं या दीवार से जुड़ी हो सकती हैं। वर्टिकल गार्डन घर को तरोताजा और हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ आवश्यक पोषण भी प्रदान करते है। आईए जानतें हैं इसके क्या है फायदें- 
 

इनडोर वर्टिकल गार्डन-
इनडोर वर्टिकल गार्डन नई शैली के ऐसे बगीचे हैं जिन्हें दीवारों पर बनाया जाता है। आप घर के बरामदे, छत, या फिर बालकनी में वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं। यह न केवल आपके घर का आकर्षक केंद्र है ब्लकि पर्यावरण के लिए प्राकृतिक शुद्ध हवा भी प्रदान करता है।  इनडोर वर्टिकल गार्डन के लिए-  फ़िकस रेपेन्स, पाइलिया और कैलेथिया सबसे लोकप्रिय पौधों की प्रजातियां हैं जिनका उपयोग ग्रीन वाॅल्स के लिए किया जाता है। 
 

PunjabKesari

 

आउटडोर वर्टिकल गार्डन- 
देश और दुनिया की कई इमारतों में उनके बाहरी हिस्सों पर वर्टिकल गार्डन बनाने से इमारतों के तापमान में उतार-चढ़ाव, यूवी विकिरण, भारी बारिश से सुरक्षा और इन्सुलेशन प्रदान करते हैं। गर्मियों में, आउटडोर वर्टिकल गार्ड एक ऐसी प्रक्रिया का उपयोग करते हैं जिसे वाष्पीकरण कहा जाता है, जो अपने चारों ओर हवा को ठंडा करने में मदद करता है। आउटडोर के लिए आप ब्रोमेलीड्स,बर्ड नेस्ट फर्न, पोथोस, गोल्डन पोथोस, डेविल्स आइवी ड्रैकैना,क्रोटन जैसे पौधे लगा सकतें है। 

 

ऑफिस में भी बना सकतें है वर्टिकल गार्डन-
दफ्तरों मे लंबी ड्यूटी के चलते कई बार एंप्लायज़ मानसिक और शारीरिक तनाव से परेशान रहते हैं। इसके अलावा हवा में मौजुद फॉर्मेल्डीहाइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक वायु रसायनों से भी लोगों को काफी परेशानी आती है। ऐसे में ऑफिस में वर्टिकल गार्डन एक प्राकृतिक स्वच्छ वायु प्रणाली की तरह काम करती है। जिससे हमें सांस लेने के लिए एक हेल्थी वातावरण मिल सकेगा है। वहीं पौधें हमें ध्वनि प्रदूषण से भी बचाने में मदद करते हैं। 

 

PunjabKesari

कैसे बनाएं वर्टिकल गार्डन-
प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं वर्टीकल गार्डन- घर में पड़ी पुरानी, खाली प्लास्टिक की बोतलों को आप किसी दीवार पर कील ठोककर वर्टीकल यां फिर हॉरिजॉन्टल ढंग से लगा कर और इनमें पॉटिंग मिक्स कर, अपने मनसपसंद पौधे लगा सकते हैं।

पीवीसी पाइप- पीवीसी पाइप से वर्टीकल गार्डन बनाने के लिए आप किसी भी दीवार पर बराबर दूरी पर पीवीसी पाइप होल्डर को ड्रिल करें, और फिर इसके बिचोंबिच होल कर इसमें प्लांट लगा सकतें है। याद रखें पानी निकलने के लिए इसके नीचे छेद करना न भूलें। 

PunjabKesari

टायर से बनाएं वर्टिकल गार्डन- टायर से हैंगिंग प्लांटर्स बनाने के लिए सबसे पहले इसे साफ़ कर पेंट कर लें। अब आप इसे खड़ा कर इसमें मिट्टी भरिए, मिट्टी भरने के बाद आप इसमें सीज़न के हिसाब से पौधा लगा सकते हैं। अगर आप टायर में मिट्टी नहीं भरना चाहतें तो इसमें आप छोटे गमले भी सीधा खड़ा कर रख सकते हैं। इसके बाद इसे दीवार पर हैंग करिए।

Related News