03 MAYFRIDAY2024 11:30:56 AM
Nari

सावन में कर लें ये छोटे से अचूक उपाय, घर में जमकर होगी पैसे की बारिश

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Jul, 2023 03:41 PM
सावन में कर लें ये छोटे से अचूक उपाय, घर में जमकर होगी पैसे की बारिश

सावन का पावन महीना शुरु हो चुका है। यह महीना भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने यदि पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा किया जाए तो जीवन से सारे दुख दूर होते हैं और शिवजी भक्तों को मनचाहा फल भी देते हैं। इस दौरान वातावरण में भी सकरात्मक ऊर्जा रहती है। वास्तु शास्त्र में भी सावन के कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से भगवान शिव दौगुना फल देते हैं और व्यक्ति का सौभाग्य बढ़ता है। इसके अलावा आपके घर में भी सुख शांति आती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

मेन गेट पर बनाएं ये चिन्ह 

सावन के महीने में अपने घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल के साथ छिड़काव करें। इसके बाद चौखट पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। स्वास्तिक बनाने के बाद घर के दोनों ओर घी का दीपक जलाएं। इसके बाद शिवजी के मंदिर में जाकर पूजा करें। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी और पॉजिटिविटी का आगमन होगा। 

PunjabKesari

बेल पत्र का पौधा 

सावन के महीने में तुलसी और बेलपत्र का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पौधे को आप घर की उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है। इसके अलावा सावन के महीने में नियमित रुप से इसकी पूजा करने से सौभाग्य बढ़ता है और धन-धान्य में भी बढ़ोतरी होती है। इससे भगवान शिव के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। 

घर में होगा धन का आगमन 

शिवलिंग की पूजा करने से पहले रुद्राक्ष को शिवलिंग के पास रखें। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ जलाभिषेक करके शिवजी की पूजा करें। पूजा करने के बाद रुद्राक्ष उठा लें और इसे घर में लाकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और धन आगमन के योग भी बनेंगे।  

PunjabKesari

यहां रखें शिवलिंग 

यदि आप सावन के महीने में घर में शिवलिंग रखते हैं तो इसे ईशान कोण में रखें। यह दिशा शिवलिंग रखने के लिए शुभ मानी जाती है। यहां पर शिवलिंग रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। 

तुलसी का पौधा 

घर में तुलसी का पौधा लगाने से सुख-शांति और पॉजिटिविटी का संचार होता है वहीं सावन के महीने में इस पौधे को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर की उत्तर या फिर पूर्व दिशा में आप तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। नियमित पूजा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। परंतु शिवजी का पूजा में तुलसी न इस्तेमाल करें। सिर्फ इसकी नियमित सुबह शाम पूजा करें। 

PunjabKesari

Related News