08 MAYWEDNESDAY2024 6:36:49 PM
Nari

तुलसी से जुड़े ये चमत्कारिक वास्तु टिप्स, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jun, 2020 03:22 PM
तुलसी से जुड़े ये चमत्कारिक वास्तु टिप्स, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

हिंदु धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि यह भगवान विष्णु को अति प्रिय है। ऐसे में इसे घर पर रखने और पूजा करने से घर में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहते है। बिजनेस में तरक्की मिलती है। घऱ में पॉजीटिविटी आने के साथ वास्तुदोष दूर होता है। हर काम में तरक्की मिलती है। आइए जानते है घर पर तुलसी का पौधा रखने से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

 

पॉजीटिव एनर्जी के लिए

घर पर तुलसी जी का पौधा लगाने से साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में पति- पत्नि में होने वाले लड़ाई - झगड़े दूर होते है। घर के सदस्यों में प्यार बढ़ता है। 

tulsi plant, nari


जिद्दी संतान को रृकरें कंट्रोल

अगर आपके बच्चे बात-बात पर जिद्द करते है तो ऐसे में घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखें। साथ ही रोज उसके 3 पत्ते तोड़कर  बच्चे को खिलाएं। इससे उसका जिद्दीपन जल्दी ही दूर हो जाएगा।

शादी के बनते है संयोग

जिन लोगों की शादी में रूकावटें आती है। उन्हें तुलसी का पौधा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही रविवार के दिन को छोड़ कर बाकी के दिनों में उसपर जल चढ़ामा चाहिए। इससे जल्द ही शादी के संयोग खुलते है। 

couple,nari

कारोबार में तरक्की

कारोबार में तरक्की व आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए घर के पश्चिम-दक्षिण में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही हर शुक्रवार को उसमें कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे तरक्की के रास्ते खुलते है और पैसों की किल्लत दूर होती है। 

शुभकाम के लिए

किसी भी शुभ काम को करने से पहले तुलसी की पत्ती को मुंह में रखने से काम बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाता है। यह पौधा व्यक्ति की किस्मत को चमका देने वाला होता है।

tulsi plant,nari

बुरी नजर से करें बचाव

मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा रखने से घर- परिवार बुरी नजर से बचा रहता है। इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है। 

इन चीजों का भी रखें ध्यान

. तुलसी का पौधा कभी भी सूखना नहीं चाहिए। अघर यह सूख जाएं तो इसे पवित्र नदी में बहा दें। साथ ही दूसरा पौधा घर पर लगा लें।
. इसे समय-समय पर पानी देते रहें। 
. रोजाना शाम को तुलसी के आगे घी का दीपक जलाएं। 
. इस पौधे को रविवार के दिन जल चढ़ाने और हाथ लगाने से बचना चाहिए। 

Tulasi Devi,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News