26 APRFRIDAY2024 12:49:06 PM
Nari

सही दिशा में रखें एक्वेरियम, घर पर आएगी खुशहाली

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 17 Mar, 2020 06:32 PM
सही दिशा में रखें एक्वेरियम, घर पर आएगी खुशहाली

एक्वेरियम घर की रौनक बढ़ाने के साथ-साथ जीवन के वास्तु दोष भी खत्म करता है। एक्वेरियम यानि मछलियों से भरा सुंदर टैंक। मछलियां घर में पॉजिटिव एनर्जी भरने के साथ-साथ आपको मानसिक शांति भी प्रदान करती हैं। यदि वास्तु के हिसाब से आप घर में एक्वेरियम रखें तो यह आपके लिए और भी लकी साबित होगा। आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक घर में एक्वेरियम रखने की सही दिशा...

एक्वेरियम रखने की सही दिशा

इसे हमेशा घर, दुकान या ऑफिस की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके साथ इसे बेडरूम और किचन में रखने से बचें। नहीं तो यह वास्तु दोष होने का कारण बनते है।

पॉजिटिव एनर्जी

एक्वेरियम के बीच बहते पानी की आवाज घर, दुकान और ऑफिस में साकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।

Image result for Aquarium,nari

खुशहाली का प्रतीक

इसे घर पर रखने से सुख, खुशी और पारिवारिक शांति में वृद्धि होती है।

अच्छी सेहत दिलाएं

यह घर-परिवार की सेहत बरकरार रखने का काम करता है।

मानसिक शांति

सुंदर रंग- बिरंगी मछलियों को देख मानसिक शांति का अनुभव होता है।

Image result for stressless life,nari

एक्वेरियम रखते वक्त ध्यान में रखें ये बातें...

-एक्वेरियम में हमेशा 9 मछलियां रखे‌। इनमें 1 गोल्ड, 1 काले रंग की मछली जरुर रखें।
-वास्तु के अनुसार सुनहरे रंग की मछली रखना बेहद शुभ माना जाता है। यह कारोबार में तरक्की, आर्थिक संपन्नता, सेहत आदि बरकरार रखने में मदद करती है।
-काले रंग की मछली घर-परिवार को बुरी नजर से बचाने का काम करती है।
-लाल रंग की मछली खुशहाली, पॉजिटिव‌‌ एनर्जी, एकता बनाए रखने में मदद करती है।

मछली के मरने पर क्या करें?

-अगर इसमें से कोई मछली मर जाए तो इसका मतलब आप पर आने वाली कोई मुसीबत टल गई है। ऐसे में उस मछली को एक्वेरियम से निकाल कर किसी तालाब या बहते पानी में छोड़ आए। इसके साथ उस मछली की जगह नई मछ्ली लाकर एक्वेरियम में रख दें।

-ध्यान दें, एक्वेरियम में मछलियों की गिनती हमेशा 9 होनी चाहिए। इसके साथ ही समय-समय पर इसका पानी बदलते रहें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News