05 MAYSUNDAY2024 4:03:56 AM
Nari

घर की इस दिशा में रखें मिट्टी के बर्तन, आशियाने से दूर होगी Negative Energy

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Dec, 2022 02:30 PM
घर की इस दिशा में रखें मिट्टी के बर्तन, आशियाने से दूर होगी Negative Energy

पहले जमाने में घरों में मिट्टी के बर्तनों का बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था। माना जाता है कि जो लोग मिट्टी के बर्तनों में खाना-खाते हैं वह लंबी उम्र तक निरोगी रहते हैं और लंबी उम्र तक जीते हैं। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी भी दूर करते हैं। मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। तो चलिए आपको बताते हैं मिट्टी के बर्तन से जुड़े वास्तु टिप्स...

दूरी होगी बुरी शक्तियां 

घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए आप मिट्टी से बना एक दीया लें। इस दीए को तुलसी के पौधे की पूजा करके उसके पास जला दें। माना जाता है कि इससे घर में मौजूद बुरी शक्तियों का नाश होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। इसके अलावा घर में मां लक्ष्मी आती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 

PunjabKesari

यहां पर रखें मिट्टी के बर्तन 

मिट्टी के बर्तनों को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इन बर्तनों को जिस घर में मिट्टी के बर्तन रखे जाते हैं वहां पर देवी-देवताओं का हमेशा वास रहता है। 

घर में आएगी सुख-समृद्धि 

मिट्टी को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है इस घड़े का पानी पीने से मन शांत रहता है इसके अलावा शरीर भी एकदम स्वस्थ रहता है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में पानी के घड़े रखे जाते हैं वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि रहती है। 

PunjabKesari

आर्थिक पक्ष होगा मजबूत 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मिट्टी के घड़े के अलावा घर की छत पर एक पक्षियों के लिए भी मिट्टी का बर्तन जरुर रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पक्षियों के लिए बर्तन रखने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है। 

PunjabKesari
 

Related News