28 APRSUNDAY2024 8:54:51 PM
Nari

परिवार में रहेगी खुशहाली, घर की इस दिशा में लगाएं मिट्टी के गमले

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Oct, 2023 03:55 PM
परिवार में रहेगी खुशहाली, घर की इस दिशा में लगाएं मिट्टी के गमले

वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज को रखने की एक दिशा बताई गई है। यहां पर इन चीजों को रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए सभी लोग वास्तु के अनुसार, ही अपना घर सजाते हैं। वास्तु शास्त्र में मिट्टी की चीजों को जैसे शो पीस या मिट्टी का गमला रखने के भी कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं मिट्टी के गमले से जुड़े वास्तु टिप्स.... 

इस दिशा में लगाएं मिट्टी के गमले 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर पूर्व दिशा में मिट्टी का गमला लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से बताया गया है। ऐसे में मिट्टी  से जुड़ी चीजें यहां पर रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां पर मिट्टी का गमला लगाने से व्यक्ति को जीवन में मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ता। 

PunjabKesari

परिवार के सदस्य रहेंगे स्वस्थ 

घर की उत्तर-पूर्व दिशा छोटे गमलों को लगाने के लिए शुभ मानी जाती है। यदि आप इस दिशा में गमले नहीं लगा सकते तो थोड़ा उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर गमले को लगा सकते हैं। यहां पर गमले लगाने से परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहेगी और आपके सामाजिक रिश्ते भी मजबूत बनेंगे।

यहां लगाएं बड़े गमले 

मान्यताओं के अनुसार, बड़े गमले ज्यादातर बाग-बगीचे में रखे जाते हैं। इन्हें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा सही माना जाता है। यहां पर भारी गमले लगाना शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

इस बात का भी रखें ध्यान 

. घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने कभी भी पेड़-पौधे न लगाएं। यहां पर लगे पेड़-पौधे शुभ कार्य में बाधा डालते हैं। इससे घर की पॉजिटिव एनर्जी द्वार से ही लौट जाती है। 

. इसके अलावा ऊंचे और घने पेड़ घर की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगाएं। 

. कांटे दार पौधे भी घर में नहीं लगाने चाहिए। ऐसे पौधे घर में नेगेटिविटी का संचार बढ़ाते हैं और घर में अशांति फैलती है। 

PunjabKesari
 

Related News