02 MAYTHURSDAY2024 10:32:23 PM
Nari

Vastu Tips: क्या घर में कैक्टस का पौधा लगाना अशुभ है?

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Dec, 2023 01:16 PM
Vastu Tips: क्या घर में कैक्टस का पौधा लगाना अशुभ है?

हर कोई अपने घर की सजावट अलग-अलग तरीके से करता है। सजावट में घर के पौधे भी मुख्य रुप से आते हैं। घर में लोग तुलसी, नीम, मनी प्लांट जैसे पेड़-पौधों को खूब लगाते हैं परंतु वास्तु शास्त्र की मानें तो इस दौरान दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए, कौन सी दिशा में कौन सा पौधा लगाना चाहिए इससे जुड़े कई सारे नियम वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं लेकिन बहुत से लोग इस बात के बारे में नहीं जानते की क्या कैक्टस का पौधा घर में रखना चाहिए। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कैक्टस का पौधा घर में रखना चाहिए या नहीं...

क्या घर में लगाना चाहिए पौधा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कैक्टस का पौधा नहीं रखना चाहिए। इस पौधे को घर में रखने से नेगेटिविटी फैलती है। कैक्टस के नुकीले और कांटेदार पत्ते नेगेटिव एनर्जी फैलाने में मदद करते हैं। वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो घर में कोई भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कलह बढ़ती है यह पौधा घर की सुख-समृद्धि का भी नाश करता है। 

PunjabKesari

घर में कहां रखना शुभ? 

वास्तु शास्त्र में एक दिशा बताई गई है जहां पर कांटेदार पौधों का लगाया जा सकता है। सजावट के तौर पर इस पौधे को लगाना तो सही परंतु इस दौरान दिशा का खास ध्यान रखना चाहिए। खिड़की या फिर घर की छत पर इसे लगाना शुभ माना जाता है। यह घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होना देता है।

नौकरी की समस्या होगी दूर

दक्षिण-पश्चिम दिशा में आप यह पौधा रख सकते हैं। यहां पर पौधा रखने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं आती। दक्षिण-पश्चिम दिशा में भी यह पौधा आप रख सकते हैं। इस दिशा में कैक्टस का पौधा रखने से नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

PunjabKesari

इस दिशा में न लगाएं पौधा

यह पौधा कभी भी दक्षिण और पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में कई तरह की समस्याएं खड़ी होने लगती हैं। 

इस बात का भी रखें ध्यान 

कैक्टस का पौधा यदि आप घर में लगाने वाले हैं तो दिशा का खास ध्यान रखें। इस पौधे को सूरज की रोशनी में रखना चाहिए इससे इसकी नेगेटिव एनर्जी कम हो सकेगी। 

PunjabKesari
 
 

Related News