28 APRSUNDAY2024 9:02:11 AM
Nari

इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं प्याज का रस, Hairfall से मिलेगा छुटकारा

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Jan, 2023 12:19 PM
इन चीजों के साथ मिलाकर लगाएं प्याज का रस, Hairfall से मिलेगा छुटकारा

प्याज न सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स बालों और त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। प्याज में कैटालेस नाम का एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो बालों के लिए बहुत ही पायदेमंद होता है। इसके अलावा प्याज में सल्फर भी पाया जाता है बालों के फॉलिकल्स को नरिश करने में मदद करता है। इससे बाल टूटना भी कम होते हैं। प्याज को आप अपनी हेयर केयर रुटीन में शामिल करके कई तरह की समस्याओं से बच सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं प्याज कैसे आपकी हेयर प्रॉब्लम्स को दूर करेगा...

प्याज का रस 

प्याज का रस 

प्याज का रस बालों में लगाने से आप कई तरह की हेयर प्रॉबलम्स से छुटकारा पा सकते हैं। 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक प्याज लेकर उसे कद्दूकस कर लें। फिर इसका रस निकाल लें। 
. कॉटन को रस में भिगोकर थपथपाकर अपने सिर पर लगाएं। 
. जैसे स्कैल्प अच्छे से कवर हो जाए तो थोड़ी देर तक सिर की मालिश करें। 
. 15 मिनट के लिए इसे बालों में लगाएं। 
. तय समय के बाद बाल सादे पानी से धो लें। 

प्याज का रस और नारियल तेल 

सामग्री 

प्याज का रस - 2 चम्मच 
नारियल तेल - 2 चम्मच 
टी ट्री ऑयल - 5 बूंदें

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप प्याज का रस और उसमें नारियल तेल मिलाएं। 
. फिर इसमें टी ट्री ऑयल डाल दें। 
. मिश्रण को ब्लैंड करें और सारे इंग्रीडिएंट्स अच्छे से मिला लें। 
. तैयार किया हुआ मिश्रण बालों में कुछ मिनट के लिए लगाकर मसाज करें। 
. स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए रहने दें। 
. तय समय के बाद सिर सादे पानी से धो लें। 

प्याज का रस और शहद 

प्याज का रस और शहद का मिश्रण आप बालों में लगा सकते हैं। 

सामग्री 

प्याज का रस - 2 चम्मच 
शहद - 1/2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. प्याज के रस में शहद मिलाएं। 
. दोनों चीजों के मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके स्कैल्प पर लगाएं। 
. 30 मिनट बाद बाल सादे पानी से धो लें । 

प्याज का रस और नींबू का रस

सामग्री 

प्याज का रस - 1 चम्मच 
नींबू का रस - 1 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले आप प्याज के रस में नींबू का रस मिलाएं। 
. तैयार मिश्रण से स्कैल्प की मसाज करें। 
. 1 घंटे बाद बाल सादे पानी से धो लें। 

जैतून का तेल और प्याज का रस 

सामग्री 

प्याज का रस - 3 चम्मच 
ऑलिव ऑयल - 1/2 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले प्याज का रस और ऑलिव ऑयल मिक्स कर लें। 
. फिर मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 
. 2 घंटे बाद बालों को सादे पानी से धो लें। 

अंडा और प्याज का रस 

सामग्री 

अंडा - 1
प्याज का रस - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक बर्तन में अंडे को डालकर अच्छे से फेंट लें। 
. फिर इसमें प्याज का रस डालें। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके 30 मिनट बाद बालों को सादे पानी से धो लें। 

आलू का रस और प्याज का रस 

सामग्री 

आलू का रस - 1 चम्मच 
प्याज का रस - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले एक कटोरी में आलू का रस और प्याज का रस डालें। 
. दोनों चीजों को मिलाएं और बालों में लगाएं। 
. 30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। 

अरंडी का तेल और प्याज का रस 

सामग्री 

अरंडी का तेल - 2 चम्मच 
प्याज का रस - 2 चम्मच 

PunjabKesari

कैसे करें इस्तेमाल?

. सबसे पहले आप प्याज का रस एक बर्तन में डालें। 
. इसमें अरंडी का तेल मिलाएं। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
. हल्के हाथों से बालों की मालिश करें। 
. 1 घंटे के बाद बालों को सादे पानी से धो लें। 

लहसुन का रस और प्याज का रस 

सामग्री 

लहसुन का रस - 1 चम्मच 
प्याज का रस -1 चम्मच 
जैतून का तेल - 1 चम्मच 

कैसे करें इस्तेमाल? 

. सबसे पहले आप एक बर्तन में प्याज का रस डालें। 
. फिर इसमें जैतून का तेल और लहसुन का रस डालें। 
. दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके प्याज के रस में डालें। 
. तैयार मिश्रण को बालों में लगाएं। 
.सर्कुलर मोशन से बालों की मसाज करें। 30 मिनट के लिए बालों में लगाएं। 
. तय समय के बाद बालों को सादे पानी से धो लें। 

Related News