28 APRSUNDAY2024 5:11:47 AM
Nari

सर्दियों में भी जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, बनाने से पहले इन आसान तरीकों को करें Use

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Nov, 2022 04:28 PM
सर्दियों में भी जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, बनाने से पहले इन आसान तरीकों को करें Use

भारतीय किचन में दही का इस्तेमाल भी ज्यादातर किया जाता है। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है साथ में यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए महिलाएं इसके पौष्टिक तत्वों और मिलावट के कारण घर में ही दही जमाती है। खासकर सर्दियों में दही आसानी से नहीं जम पाता। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप बाजार जैसा गाढ़ा दही घर में जमा सकते हैं...

इस तरीके से जमाएं दही 

दही जमाने के लिए आप सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें। इसके बाद दूध ठंडा कर लें। जैसे दूध ठंडा हो जाए तो इसमें जोड़ना यानी की दही मिला दें। दोनों चीजों को अच्छे से ढक दें। रात भर इस मिश्रण को ऐसे ही रहने दे। सुबह आप दही को एक घंटे तक फ्रिज में रख दें। इससे दही और भी गाढ़े तरीके से जम जाएगा। 

PunjabKesari

लाल मिर्च 

आप लाल मिर्च का इस्तेमाल दही जमाने के लिए कर सकते हैं। लाल मिर्च का दूध में इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले दूध ठंडा करके उबाल लें। इसके बाद जैसे दूध गुनगुना हो जाए तो इसमें साबुत लाल मिर्च मिला दें। लाल मिर्च में लेक्टोबेसिल्ली नाम का एक बैक्टीरिया पाया जाता है। यह बैक्टीरिया दही जमाने में सहायता करता है। जोड़न के साथ आप इस दही को मिक्स कर दें। इससे दही और भी गाढ़ा जमेगा। 

मिल्क पाउडर 

गाढ़ा दही जमाने के लिए आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बर्तन में मिल्क पाउडर डालें। इसके बाद इसमें पानी मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गांठ न पड़े। अब मिश्रण को गर्म कर लें। जैसे यह मिश्रण पानी छोड़ दे। इसमें दो चम्मच दही मिलाएं। उसे अच्छे से फेंट लें। इसमें दूध मिलाएं। 8-10 घंटे के लिए इसे ऐसे ही ढककर रख दें। सुबह तक दही और भी ज्यादा गाढ़ा जम जाएगा। 

PunjabKesari

इस चीज का भी रखें ध्यान 

दही जमाते समय आप इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा फुल क्रीम वाले दूध का प्रयोग ही करें। दूध को धीमी आंच पर उबालें। गुनगुना होने पर ही आप दही को जमाएं। लेकिन दही जमाने के लिए आप मलाई का इस्तेमाल भी जरुर करें। कई बार दही जमने के बाद बर्तन हिलाने से पानी निकलने लगता है इसलिए बर्तन एक बार कही पर रख दें। इस बर्तन को बार-बार न उठाएं। दही जमने के बाद आप दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इससे दही और भी अच्छे तरीके से जमेगा। 

PunjabKesari
 

Related News