
गर्भवती महिलाओं के लिए खास टिप्स : बारिश के आने से चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है। मगर यह मौसम अपने साथ कई सारी बीमारियां को लेकर आता है। इस मौसम में गर्भवती महिलाओं को सक्रमंण होने का खतरा ज्यादा रहता है। उनके द्वारा बरती गई थोड़ी सी भी असावधानी गर्भ के अंदर पल रहे बच्चे को बीमार कर सकती है। एेसे में इस मौसम में महिलाओं को अपने खान-पान और सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा उन्हें बहुत ज्यादा रहता है जो मां और बच्चे दोनों को प्रभावित करता है। आज हम आपको कुछ बाते बताएंगे जिनका ध्यान रखकर बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रह सकते हैं।
1. बाहर का खाना ना खाएं

गर्भवती महिलाओं को बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। इस मौसम में मार्किट का खाना खाने से गंदे बैक्टीरिया शरीर में पहुंच जाते हैं। जो बीमारियां फैलाने का काम करते हैं। एेसे में जितना हो सके घर का बना हुआ खाना ही खाएं।
2. उबला पानी पीएं
घर में वाटर प्यूरीफाई लगा है तो हमेशा वही पानी पीएं। अगर नहीं है तो सिर्फ उबला हुआ पानी ही पीएं। पानी उबालने से उसमें जमा सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। उबला पानी पीने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें।
3. हरी पत्तेदार सब्जियां

मानसून के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां ना खाएं। क्योंकि बारिश के कारण इस मौसम में कीड़े-मकोड़े इधर-उधर घूमने लगते हैं जो बैक्टीरिया फैलाने का काम करते हैं। इसके साथ ही खाना बनाते समय बर्तनों को अच्छे से साफ करें।
4. हाथों की साफ-सफाई
खान-पान के साथ-साथ अपने हाथों की सफाई की तरफ भी ध्यान दें। गंदे हाथों के कारण पेट में कीटाणु चले जाते हैं। जो बीमारी फैलाते हैं।
5. डाइट में शामिल करें विटामिन सी
अपनी डाइट में विटामिन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें। विटामिन सी में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते है जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसके अलावा यह बच्चे की मांसपेशियों के विकास में भी मदद करता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP