05 MAYSUNDAY2024 2:54:38 AM
Nari

Winter Special: आटे की पिन्नी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Jan, 2024 11:57 AM
Winter Special: आटे की पिन्नी

सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। ये मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी- जुकाम होना आम बात है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि इस मौसम में हेल्दी फूड्स का सेवन करें। इस मौसम में आप आटे की पिन्नी खा सकते हैं। इसे घी और सूखे मेवों आदि का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी...

PunjabKesari

आटे की पिन्नी बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा- 1 कप 

 पिसा हुआ गुड़- 1 कप 

घी- 1 कप 

काजू- 10 से 12 

बादाम - 10 से 12

पिस्ता – 10 से 12

आधा चम्मच इलायची पाउडर- आधा चम्मच 

आटे की पिन्नी बनाने की विधि

- पिन्नी को बनाने के लिए एक बाउल में आटा लें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई रखें। इसे कुछ देर के लिए गर्म करें।

- कढ़ाई में घी डालें। इसे गर्म करें।अब इसमें आटा डाल दें। इसे कुछ देर तक भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग ब्राउन न हो जाए।

- इसके बाद आटे को एक प्लेट में निकाल लें। इसमें पिसा हुआ गुड़ मिलाएं।

- इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें। इसमें इलायची पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं।

- अब दोनों हाथों पर घी लगाएं। इसके बाद इस मिश्रण से गोल आकार के लड्डू बनाएं।

- ऐसे तैयार हो जाएंगी आटे की पिन्नी। 

PunjabKesari

Related News