25 APRTHURSDAY2024 7:25:51 AM
Nari

बर्तन पर पड़े जिद्दी दाग से हैं परेशान तो फॉलो करें ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 23 Feb, 2022 05:45 PM
बर्तन पर पड़े जिद्दी दाग से हैं परेशान तो फॉलो करें ये टिप्स

किचन में पड़े बर्तनों को धोना भी बेहद जरूरी होता है। साफ बर्तनों में खाना खाने व बनाने से टेस्ट और सेहत दोनों बरकरार रहता है। मगर अक्सर भोजन तैयार करते दौरान इनके जल जाने या दाग पड़ने की परेशानी आती है। ऐसे में इन बर्तनों को बेहद रगड़कर साफ करना पड़ता है। इससे समय लगने के साथ कई बार हाथ दर्द करने की परेशानी भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज हम आपके लिए कुछ कारगर टिप्स लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप आसानी से बर्तन को धो सकती है। चलिए जानते हैं इन टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में...

. जला हुआ कुकर साफ करने के लिए

आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए सिरका का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए अपने जले कुकर व अन्य बर्तन में पानी व थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाएं। अब इसे थोड़ी देर तक गर्म करें। ध्यान रखें कि आपको इसकी सीटी नहीं लगानी है। सिर्फ बर्तन को ढककर कर गैस पर पानी गर्म करना है। इसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए बर्तन को अलग रख दें। बाद में इसे स्पांज की मदद से रगड़ते हुए साफ कर लें। इस बात का ध्यान रखें कि कास्ट आयरन व अन्य किसी बर्तन पर सिरका रिएक्ट कर सकता है। इसलिए ऐसे बर्तन पर सिरका इस्तेमाल करने से बचें।

PunjabKesari

. एल्युमीनियम के बर्तन साफ करने के लिए

आप अपने एल्युमीनियम की कढ़ाही, कुकर, भगोनी आदि बर्तनों को साथ करने के लिए नमक और डिटर्जेंट इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए बर्तन में थोड़ा पानी डालकर उसे गैस पर रखें। अब इसमें 1-1 चम्मच नमक और डिटर्जेंट पाउडर और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। पानी गर्म होने के बाद इसे थोड़ी देर ठंडा करें। बाद में बर्तन को रगड़ते हुए साफ करके पानी से धो लें। इससे बर्तन से जले के निशान व कालापन दूर होने में मदद मिलेगी। आपके बर्तन एकदम साफ होने के साथ खुशबूदार होंगे।

. कोका-कोला या सोडा करें इस्तेमाल

आप जले बर्तन को साफ करने के लिए कोका कोला या सोडा का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए जले बर्तन में पानी और सोडा मिलाकर रातभर रख दें। अगली सुबह इसे ब्रश से रगड़ते हुए साफ करें।

. कांच और चीनी मिट्टी के बर्तन साफ करने का तरीका

कई बार कांच व चीनी मिट्टी के बर्तनों में भी चाय, कॉफी, अचार आदि के जिद्दी दाग जम जाते हैं। इसके कारण बर्तन गंदे नजर आने लगते हैं। इसके बचने के लिए एक बाउल गुनगुने पानी में 2-3 चम्मच सिरका, 1 बड़ा चम्मच डिश वॉश सोप मिलाएं। इसके बाद इस पानी से बर्तनों डालकर थोड़ी देर रख दें। बाद में ताजे पानी से धो लें। इससे आपके बर्तनों पर लगे जिद्दी दाग दूर हो जाएंगे।

PunjabKesari

. बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज भी करें साफ

इसके साथ ही समय-समय पर बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज भी धोते रहे। इसे ठीक से साफ ना करने इसमें बैक्टीरिया जमा होने लगेंगे। इसके साथ ही इनसे बदबू आने लगेगी। इसे धोने के लिए एक बाउल गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट डालकर स्माॉन्ज डुबोएं। फिर इसे साफ पानी से धोकर धूप में सुखा लें।

pc: pinterest

Related News