24 APRWEDNESDAY2024 9:28:14 AM
Nari

बिन सजना के होंगे फेरे... दूल्हे के बिना दुल्हनिया बनेगी ये लड़की,  अकेले ही Enjoy करेगी हनीमून

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Jun, 2022 12:44 PM
बिन सजना के होंगे फेरे... दूल्हे के बिना दुल्हनिया बनेगी ये लड़की,  अकेले ही Enjoy करेगी हनीमून

गुजरात की 24 साल की  लड़की शादी करने जा रही है। उसके शादी में मेहमान भी होंगे बैंड बाजा भी बजेगा लेकिन दूल्हा नहीं होगा। क्योंकि यह लड़की खुद से जो शादी करने जा रही है। जी, हां बाकी देशों की तरह भारत में भी सोलो वेडिंग का चलन बढ़ गया है। देश में इस तरह का मामला सामने आया है, जहां लड़की खुद से ही शादी करने जा रही है।

PunjabKesari

हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उनका नाम है क्षमा बिंदु, जो 11 जून को धूमधाम से शादी करने जा रही है। वह बीना दूल्हे के ही सारे  रीति रिवाज करेगी। वह फेरे भी लेगी और सिंदूर भी लगाएगी और शादी के बाद हनीमून पर भी जाएगी, पर अकेली । क्षमा ने अपना ब्राइडल लहंगा और  ज्वेलरी भी बुक कर ली है। शादी की  तैयारियों में वह और उनका परिवार जोर-शोर से लगा हुआ है।

PunjabKesari

क्षमा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि-वो कभी शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन दुल्हन बनना उनका सपना था। इसलिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला कर लिया। उन्होंने बताया कि भारत में इस तरह की यह पहली शादी होगी। क्षमा बताती हैं कि- उनके फैसले से कुछ लोग नाराज है,  लेकिन उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंनेअपना आशीर्वाद दे दिया है।

PunjabKesari
क्षमा कहती हैं कि- लोग उस इंसान से शादी करते हैं, जिससे वो प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं इसलिए मैं आत्म विवाह कर रही हूं। उन्होंने तो अकेले ही हनीमून पर जाने का फैसला कर लिया है। वह गोवा में अपना हनीमून बनाएगी। बता दें कि जापान की लड़कियां पिछले कई सालों से ‘सोलो मैरिज’ करती आ रही हैं।  वह सोलो वेडिंग के लिए स्पेशल ड्रेस भी बनवाती हैं, रिंग डिजाइन करवाती हैं और खुद के साथ रहने का वादा भी करती हैं। 

PunjabKesari

इस तरह की शादी में दुल्हन का पूरा मेकअप किया जाता है। यह पूरी तरह से एक रीयल वेडिंग ही होती है बस इसमें दूल्हा नहीं होता है।  सोलो मैरिज करने वाली लड़कियों में से किसी को बचपन से दुल्हन बनने का सपना पूरा करना जरूरी था, तो किसी के लिए वह खुद की ही फेवरेट थी। यानी उन्हें जीवन में किसी के भी साथ रहना पसंद नहीं है, इसलिए वह सोलो मैरिज का रास्ता अपना रही हैं। 

Related News