15 MAYWEDNESDAY2024 3:11:25 AM
Nari

पहली बार Father's Day सेलिब्रेट करेंगे बॉलीवुड के ये सुपर डैड

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 Jun, 2023 09:52 AM
पहली बार Father's Day सेलिब्रेट करेंगे बॉलीवुड के ये सुपर डैड

आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। वैसे तो पापा को हमें इस दुनिया में लाने और हमारी के लिए इतना कुछ करने का हर दिन ही सुक्रिया करना चाहिए, लेकिन आज के दिन को भी फादर्स के लिए एक्सट्रा स्पेशल बनाया जा सकता है। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के इन स्टार्स के बारे में जिनके लिए ये फादर्स डे काफी स्पेशल होने वाला है क्योंकि पिता बनने से बढ़कर और कोई खुशी नहीं और वो पहली बार फादर्स डे मनाएंगे।

रणबीर कपूर

एक्टर रणबीर का नाम का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। आलिया भट्ट से शादी करने के चंद महीनों बाद ही कपल ने गुड न्यूज दे दी थी। पिछले साल नंबवर उनके घर में लक्ष्मी आई थी, जिनका नाम उन्होंने रखा राहा कपूर।

PunjabKesari

करण सिंह ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर के लिए भी इस साल का फादर्स  डे काफी खास होने वाला है। बेटी देवी के साथ एक्टर का ये पहला फादर्स डे होगा।

धीरज कपूर

टीवी के फेमस एक्टर धीरज का नाम भी इस लिस्ट में आता है। शादी के 6 साल बाद एक्टर पहली बार पापा बने थे।

PunjabKesari

निकितिन धीर

चेन्नई एक्सप्रेस में विलेन के रोल में नजर आ चुके निकितिन और कृतिका सेंगर ने जुन 2022 में नन्ही परी का स्वागत किया था। एक्टर का ये दिन काफी खास होने वाला है।

PunjabKesari

जैद दरबार

गौहर खान और जैद दरबार भी कुछ महीने पहले ही पेरेंट्स बने हैं। उनके लिए ये फादर्स डे काफी स्पेशल होने वाला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

करण वोहरा

टीवी सीरियल इमली फेम करण वोहरा की पत्नी बेला वोहरा ने जुड़वा लड़कों को जन्म दिया है तो दो बच्चों के पापा बनने की खुशी में सेलिब्रेशन तो बनता है।

Related News