25 MARTUESDAY2025 6:56:26 AM
Nari

फिट रहने के लिए ये खूबसूरत एक्ट्रेस पीती है ABC जूस, दुबले-पतले, कमजोर शरीर में भर देता है ताकत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Feb, 2025 12:40 PM
फिट रहने के लिए ये खूबसूरत एक्ट्रेस पीती है ABC जूस, दुबले-पतले, कमजोर शरीर में भर देता है ताकत

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा है ABC जूस, जिसे वह अपने दिन की शुरुआत में पीती हैं। यह जूस डिटॉक्सिफाइंग और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है।  अगर आप भी मलाइका अरोड़ा जैसी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो ABC जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में। 
 

यह भी पढ़ें: Shakira की बिगड़ी तबीयत
 

 ABC जूस क्या है?

ABC जूस तीन मुख्य चीजों से बनता है:  
A - Apple (सेब)– एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, इम्यूनिटी बूस्टर  
B - Beetroot (चुकंदर) – ब्लड प्यूरीफायर, हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार  
C - Carrot (गाजर)– विटामिन A से भरपूर, स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद  


ABC जूस के फायदे

 यह एक सुपरफूड ड्रिंक है, जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ स्किन और हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक है।  यह विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।  चुकंदर और गाजर टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करते हैं।  इसके एंटी-एजिंग गुण झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करता है।   शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स निकालकर मेटाबॉलिज्म सुधारता है।


यह भी पढ़ें: प्रेमानंद जी की पदयात्रा को रोकने के लिए हुई थी साजिश ! 
 

 इम्यूनिटी को बूस्ट करता है ये जूस

इसमें विटामिन C, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।  सर्दी-खांसी और वायरल बीमारियों से बचाने में मदद करता है।  चुकंदर में नाइट्रेट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं।  चकुंदर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और एनीमिया (खून की कमी) से बचाता है।   शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, जिससे थकान और कमजोरी कम होती है।  
 

यह भी पढ़ें: 
 

 डाइजेशन भी सुधारता है ये जूस

फाइबर से भरपूर होने के कारण कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर करता है। यह पेट को ठंडा रखता है और गैस की समस्या से राहत दिलाता है।  गाजर में मौजूद विटामिन Aआंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।  बालों को मजबूत और घना बनाने भी है ये  फायदेमंद है। 
 

Related News