27 APRSATURDAY2024 3:01:39 AM
Nari

Dominating होती हैं लड़कियां, पार्टनर पर रखती हैं पूरा कंट्रोल!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 22 Mar, 2022 01:49 PM
Dominating होती हैं लड़कियां, पार्टनर पर रखती हैं पूरा कंट्रोल!

ज्योतिषशास्त्र अनुसार, हर राशि किसी न किसी ग्रह से प्रभावित होती है। इन ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में 4 राशियों की लड़कियां  काफी डॉमिनेटिंग नेचर की होती हैं। इनके गुस्से के आगे किसी की नहीं चलती हैं। ये एक बार जिस चीज को करने की ठानती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। ये अपने लव पार्टनर और पति पर भी पूरा कंट्रोल रखती हैं। चलिए जानते हैं इन राशियों की लड़कियों के बारे में...

मेष राशि

इस राशि का ग्रह स्वामी मंगल होता है। मंगल के प्रभाव से ये लड़कियां बेहद ही ऊर्जावान, गुस्सैल और स्वाभिमानी होती हैं। इनके अंदर लीडरशिप का गुण होता हैं। ऐसे में ये हर काम बखूबी तरीके से करने में माहिर होती हैं। ये स्वभाव से मनमौजी होने से किसी के मुताबित चलना पसंद नहीं करती हैं। अपने इस नेचर के कारण ये जल्दी ही सामने वाले पर हावी हो जाती है। साथ ही ये पार्टनर पर पूरा कंट्रोल रहती हैं।

PunjabKesari

सिंह राशि

इस राशि का ग्रह स्वामी सूर्य देव माने जाते हैं। ऐसे में सिंह राशि की लड़कियां आत्मविश्वासी, रोबदार और काफी व्यवहारिक होती हैं। ये जिंदगी को अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं। इन्हें अपने काम में किसी की दखलअंदाजी बिलकुल भी बर्दाशत नहीं होती हैं। अपनी तेज बुद्धि से ऊंचाइयों के शिखर को छूती हैं। मगर इनका डॉमिनेटिंग नेचर इनकी मैरिड लाइफ में खटास डालने का काम करता हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि की लड़कियों का ग्रह स्वामी मंगल होता हैं। ये तेज दिमाग की मालिक, आत्मविश्वासी, केयरिंग होती हैं। ये अपने पार्टनर के बेहद प्यार करती हैं। मगर अपने डॉमिनेटिंग नेचर के कारण ये पार्टनर पर अक्सर हावी रहती हैं। ये अपने आगे किसी की चलने नहीं देती हैं। साथ ही ये लड़कियां जल्दी अपनी गलती भी मानती नहीं हैं। इस कारण इनकी अक्सर पार्टनर से अनबन रहती हैं। मगर इनके इस नेचर का कारण पार्टनर को अपने दूर हो जाने का डर होता हैं।

PunjabKesari

कुंभ राशि

कुंभ राशि की लड़कियों पर शनि देव का प्रभाव होता हैं। ये लड़कियां आत्मविश्वासी, अनुशासन में रहने वाली, केयरिंग व जिम्मेदारियों को समझने वाली होती हैं। ये जिस काम को एक बार करने की सोचती हैं उसे पूरा करके ही मानती हैं। मगर स्वभाव से थोड़ी गुस्सैल होने से ये अपनी जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी बर्दाशत नहीं करती हैं। ऐसे में ये अक्सर अपने पति व दूसरों पर हावी रहती हैं।

 

 

 

Related News