18 APRTHURSDAY2024 11:57:17 PM
Nari

जाती सर्दी में खांसी-जुकाम से राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 07 Feb, 2020 04:06 PM
जाती सर्दी में खांसी-जुकाम से राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

फरवरी का महीना शुरू हो गया है। चाहे सर्दी अब खत्म होने वाली है लेकिन अभी भी कई लोग इस जाती हुई ठंड में सर्दी-जुकाम और फ्लू से परेशान है। यह बॉडी का इम्यून सिस्टम कमजोर कर शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। साथ ही बाहर के जंक और मसालेदार भोजन को खाने से यह परेशानी और भी बढ़ती है। कई शोधों की माने तो यह सब चीजें डिहाइड्रेट करने के साथ पाचन क्रिया को कमजोर बनाती है। ऐसे में अपनी डेली रूटिन इन हानिकारण चीजों को छोड़ पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। तो चलिए आज हम जानते है कि जाती हुई सर्दी में होने वाले फ्लू और इंफेक्शन से बचने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

शोरबा

नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए शोरबे का सेवन का बेस्ट ऑप्शन है। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने से यह शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में फायदेमंद होता है। आप इसका सूप बना कर भी पी सकते है। मीट के मसाले और इसका सूप आपके बंद गले औऱ बलगम से आराम दिलाने में मदद करेंगे।

Image result for cold  girl pic,nari

लहसुन

लहसुन में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण पाए जाते है। इसकी कुछ कलियों को कच्चा खाने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। रिसर्च के मुताबिक फ्लू होने पर इसे कच्चा या इसका अर्क खाने से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। 

दही

कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर दही खाने से शरीर को फायदा मिलता है। इसका रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ खराब गले, खांसी से राहत मिलती है। शोध के अनुसार भी दही में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन आदि पोषक तत्व होने से बीमारियों के होने का खतरा कम होता है। साथ ही शरीर को मजबूती मिलती है। 

Image result for dahi pic,nari

विटामिन से भरपूर फल औऱ सब्जियां

फ्लू होने पर इम्यून सिस्टम काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में शरीर को एक्सट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको अपनी डेली डाइट में विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको विटामिन सी से भरपूर चीजें जैसे कि स्ट्रॉबेरी, टमाटर, ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट साथ ही नारंगी, संतरे और नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए। 

हरी सब्जियां

बुखार या गले से जुड़ी को समस्या से राहत पाने के लिए हमेशा हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ पाचन क्रिया  मजबूत करने में मदद करती है। आप इसे सब्जी  बना कर या स्मूदी व जूस तैयार कर भी सेवन कर सकते है। इससे जाती सर्दी में होने वाले फ्लू व वायरल से आराम मिलेगा।

Image result for green vegetable pic,nari

अंडे का पीला भाग

अंडे में प्रोटीन और कैल्शियम अधिक मात्रा में होने से यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। एक्सपर्टस के अनुसार अंडे का बीला भाग खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यह कमजोर इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने में फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से खांसी, जुकाम, गले खराब आदि समस्याओं से राहत मिलती है। 

इन चीजों से रखें परहेज

विशेषज्ञों के अनुसार, फ्लू से पीडित लोगों को शराब, ज्यादा मसालेदार, तला-भुना, पहले से तैयार खाना और प्रोसेस्ड फूड  आदि से दूरी बनाए रखनी चाहिए। ऐसी चीजों का सेवन से शरीर में कमजोरी आने के साथ सर्दी, जुकाम और फ्लू आदि की समस्या पैदा होती है।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News