01 MAYWEDNESDAY2024 12:11:22 AM
Nari

बच्चों के साथ बनाएं भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान, मौज-मस्ती के साथ मिलेगी जानकारी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Aug, 2021 05:43 PM
बच्चों के साथ बनाएं भारत की इन जगहों पर घूमने का प्लान, मौज-मस्ती के साथ मिलेगी जानकारी

भारत एक ऐतिहासिक देश है। जहां पर अलग-अलग ऐतिहासिक शहर व इमारतें है। इसके अलावा शांत व खूबसूरत हिल स्टेशन किसी का भी मन अपनी ओर खींचने का काम करते हैं। इसके साथ ही भारत की ये जगहें इतिहास की जानकारी भी देती है। ऐसे आप अपने बच्चों के साथ इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में आपके बच्चे मजे-मजे में अपने देश के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आगरा

आगरा में कई ऐतिहासिक किले व इमारतें हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों को इतिहास की जानकारी देने के लिए आगरा घूमने लेकर जा सकते हैं। यहां पर आप बच्चों को ताजमहल, आगरे का किला, जामा मस्जिद, खास महल, पंच महल आदि इतिहासिक व ज्ञान से जुड़ी जगह की सैर करवा सकती है। सभी जगह बेहद खूबसूरत होने से बच्चा एन्जॉय करते हुए भारत के इतिहास से रूबरू होंगे।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बना हुआ है। बता दें, यह भारत के सबसे पहले वाइल्ड लाइफ रिजर्व पार्क्स में से एक माना जाता है।  यहां पर आप अपने बच्चों को कई अलग-अलग प्रजातियों के जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी दिला सकते हैं। ऐसे में बच्चों के साथ घूमने के लिए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क बेस्ट व शानदार जगह है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक छोटा मगर खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां के चाय के बागान दुनियाभर में फेमस है। ऐसे में हर साल देश-विदेश से लोग  दार्जिलिंग के चाय के बाग देखने आते हैं। इसके साथ ही आप बच्चों के साथ यहां की मशहूर टॉय ट्रेन में घुमाने व टाइगर हिल दिखने का मजा ले सकते हैं। इसतरह आप आराम व शांति से अपने बच्चों को दार्जिलिंग की सैर करवा सकती है। इसके अलावा यहा का शांत व दिल को छू लेने वाला प्राकृतिक नजारा हर किसी को पसंद आने वाला है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

Related News