02 MAYTHURSDAY2024 2:35:10 PM
Nari

सर्दी के मौसम में इन लोगों को बिलकुल नही खानी चाहिए दही, सेहत को होगा भारी नुकसान

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Jan, 2024 11:07 AM
सर्दी के मौसम में इन लोगों को बिलकुल नही खानी चाहिए दही, सेहत को होगा भारी नुकसान

दूध-दही हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कुछ लोग दही का सेवन रोजाना करते हैं लेकिन क्या सर्दी के मौसम में दही खाना फायदेमंद है।  कुछ लोगों का मानना है कि सर्दी के मौसम में  दही खाने से सर्दी-खांसी और कफ जैसी समस्या होती हैं। ऐसे में इसे सुबह और खासकर रात के समय ना ही खाया जाए तो बेहतर है लेकिन इस पर एक्सपर्ट की क्या राय है चलिए जानते हैं।

सर्दी में दही खाना भी फायदेमंद

एक्सपर्ट्स का कहना है कि सर्दियों में भी दही खाना फायदेमंद ही है क्योंकि यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत होता है जो गट हेल्थ के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दही आपके आंत के लिए बहुत अच्छा बैक्टीरिया है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी 12 और फास्फोरस भी भरपूर होता है इसलिए सर्दियों के दिनों में दही का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक ही रखता है।

PunjabKesari

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ठंड में दही

हालांकि दही के फायदे ही फायदे हैं लेकिन फिर भी कुछ लोगों को ठंड के मौसम में दही खाने से परहेज करना चाहिए। जैसे जिन्हें पहले से ही सर्दी खांसी और कफ की समस्या है। ऐसे में दही खाएंगे तो यह समस्या और बढ़ेगी।

अस्थमा के मरीज

अगर अस्थमा के मरीज हैं तो भी दही खाने से परहेज करें क्योंकि दही में खट्टापन होने के चलते यह म्यूकस को बढ़ा सकता है। अस्थमा की समस्या में दही खाने से छाती में कफ जम सकता है। ऐसे में उन्हें सांस से जुड़ी दिक्कत हो सकती हैं। अगर खाने के मन है भी तो कम मात्रा में दिन के समय ही इसका सेवन करें।

PunjabKesari

अर्थराइटिस के मरीज

दही, हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आपको अर्थराइटिस यानि गठिए की समस्या पहले से ही है, तो आपको दही का सेवन करने से बचना चाहिए।अर्थराइटिस के मरीजों के लिए दही का ज्यादा सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या अधिक बढ़ सकती है। ठंड के मौसम में तो यह समस्या सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है।

कमजोर पाचन तंत्र वाले 

अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो दही खाने से परहेज करना चाहिए। पेट में गैस और एसिडिटी  है, तो भी दही का सेवन ना करें। खासतौर पर रात के समय दही बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। कुछ लोग उड़द की दाल और दही का सेवन एक साथ करते हैं लेकिन ऐसा करने से एसिडिटी और अपच की समस्या बढ़ सकती है।

PunjabKesari

लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित लोग 

लैक्टोज इनटॉलरेंस से पीड़ित लोगों को भी दही खाने से बचना चाहिए। लैक्टोज इनटॉलरेंट लोगों को दूध और दही नहीं पचता है। ऐसे में, दही का सेवन करने से  उन्हें डायरिया और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। डॉक्टर की सलाह के बाद ही दही का सेवन करें। साइनस के मरीजों को भी दही नहीं खाना चाहिए नहीं तो समस्या बढ़ सकती है।

 

 

 

 

Related News