26 APRFRIDAY2024 7:58:23 PM
Nari

World Hypertension Day: ये घरेलू चीजें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में करेगी आपकी मदद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 May, 2022 01:56 PM
World Hypertension Day: ये घरेलू चीजें हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में करेगी आपकी मदद

आज कल हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या तो जैसे आम ही हो गई है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना, सिर दर्द होने,  घबराहट महसूस होती ये सब हाइपरटेंशन का कारण माने जाते हैं। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 30 से 79 वर्ष तक की उम्र के कुल लोगो में से 128 करोड़ से अधिक लोग उच्च हाई ब्लड प्रेश के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे है।   चलिए world hypertension day के मौके पर जानते हैं इसके लक्ष्ण और बचाव के तरीके


क्या है हाइपरटेंशन?

हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप वह स्थिति होती है, जब धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ता है। सामान्य रक्तचाप का रेंज 120/80 MMHG होती है। बीपी बढ़ जाने से हार्ट, आंखों, किडनी व अन्य अंगों के कार्य में बाधा पड़ जाती है या वो काम करना बंद कर देते हैं इसलिए इस बीमारी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। चिंता की बात यह है कि कुछ लोगों को यह पता ही नहीं रहता कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी है।

PunjabKesari

इतना होना चाहिए शरीर का नार्मल ब्लड प्रेशर

15-18 साल के लड़कों में 117 -77 mmhg लड़कियों में 120 -79 mmhg
21-25 साल तक लड़कों में 121 -79 mmhg लड़कियों में 116 -71 mmhg
26- 30 साल तक आदमियों में 120 -77 mmhg महिलाओं में 114 -72 mmhg,
31-35 तक आदमियों में 115-77 mmhg महिलाओं में 110 -73 mmhg
36-40 साल तक आदमियों में 120-76 mmhg महिलाओं में 113-75 mmhg
41- 45 साल तक आदमियों में 116-80mmhg महिलाओं में127-74 mmhg
46- 50 साल तक आदमियों में 120-81 mmhg महिलाओं 1₹124-79 mmhg
51- 55 साल तक आदमियों में126-80 mmhg महिलाओं में 123 -75 mmhg
56- 60 साल तक आदमियों में130 -80 mmhg महिलाओं में 133 -79 mmhg
60 से अधिक उम्र के लोगों का आदमियों में144 -77mmhg महिलाओं में 130 -77 mmhg ब्लड प्रेशर होना चाहिए।

PunjabKesari

हाई ब्लड प्रेशर होने के  कारण
 
-अपनी मर्जी से  ब्लड प्रेशर की दवाई को छोड़ना हाइपरटेंशन का बहुत बड़ा कारण है।

-नमक, मसालेदार व ऑयली खाना भी  ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।

-बढ़ा हुआ वजन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का भी एक मुख्य कारण माना जाता है।

-बढ़ती उम्र के कारण शरीर में होने वाले बदलावों के कारण भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

-जो लोग किडनी संबंधी बीमारी से जूूझ रहे हो वो दवा का सेवन करते हैं। ऐसे में इस दवा से अचानक बीपी बढ़ने की समस्या होने का खतरा रहता है।


हाइपरटेंशन के लक्षण  ?

सिर में दर्द
नाख से खून बहना
बहुत ज्यादा थकावट
नजर में कमी
सीने में दर्द
हृदय गति में अनियमता
पेशाब से रक्त आना
सांस लेने में समस्या
बहुत पसीने आना
सोने की समस्या

PunjabKesari
इन चीजों को खाने से कंट्रोल में  रहेगा ब्लड प्रेशर


लौकी का जूस

सुबह 1 गिलास लौकी का जूस पीने की डालें आदत  

लहसुन, प्याज


 भोजन में लहसुन, प्याज, काली मिर्च, अदरक का करें अधिक इस्तेमाल ।

 प्याज का रस

1 चम्मच प्याज के रस में देसी घी मिलाकर खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड प्रेशर


तांबे के बर्तन में पानी

तांबे के बर्तन में पानी पीने से कंट्रोल में  रहेगा ब्लड प्रेशर


 ब्रोकली

 ब्रोकली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स हाई ब्लड प्रेशर का खतरा घटाते हैं।

 

Related News