29 APRMONDAY2024 3:43:40 AM
Nari

गुमनाम हुई इन Divas को साल 2020 में फिर मिली पहचान, नए अंदाज में आई सामने

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 30 Dec, 2020 06:31 PM
गुमनाम हुई इन Divas को साल 2020 में फिर मिली पहचान, नए अंदाज में आई सामने

साल 2020 हर किसी के लिए मुश्किलों से भरा रहा है। साल के शुरूआत में ही कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लाॅकडाउन लगाया गया। इस दौरान घरों में बंद लोगों ने सोशल मीडिय के जरिए अपने अंदर छिपे टैलेंट को ढूंढा और उसे निखारा। इस दौरान कुछ गुमनाम हुए सितारे एक बार फिर से लाइमलाइट में आए और इस बार उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली। आपको आज हम कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें आप कभी टीवी सीरियल्स और फिल्मों में देखते थे लेकिन आज वे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

जन्नत जुबैर रहमानी

टीवी सीरियल 'फुलवा' मासूम सी दिखने वाली जन्नत अब बेहद बोल्ड और खूबसूरत दिखती हैं। जन्नत TikTok पर आई और मशहूर हो गई। अपने पॉपुलैरिटी के चलते जन्नत को कई म्यूज़िक वीडियोज़ भी ऑफर हुई।

 

अवनीत कौर

'अलादीन-नाम तो सुना होगा' टीवी सीरियल में राजकुमारी जैसमीन की भूमिका निभाकर फेमस हुई अवनीत कौर एक डांसर और टिक टाॅक स्टार भी हैं। खूबसूरत और बोल्ड दिखने वाली अवनीत कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

 

अर्शिफा खान

अर्शिफा खान माॅडल और यूट्यूब होने के साथ-साथ टिक-टाॅक स्टार भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह यूट्यूब पर 'अर्शीफा खान ऑफिशियल' नाम के चैनल पर अपने डांस वीडियो अपलोड करती रहती हैं। 

 

अशनूर कौर

अशनूर ने कम उम्र में ही काफी नाम कमा लिया है। टीवी सीरियल 'झांसी की रानी' से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अशनूर अब बड़ी हो गई है। अगर आप उनके इंस्टाग्राम पर नजर डालें तो आपको उनकी खूबसूरती का पता लग जाएगा। अशनूर टिक टाॅक के जरिए एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं। यहां तक कि वह म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor (@ashnoorkaur)

 

अहसास चन्ना

अहसास चन्ना ने साल 2004 में आई फिल्म "वास्तु शास्त्र" से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में अहसास ने सुष्मिता सेन के बेटे का किरदार निभाया था। इसके अलावा अहसास यूट्यूब पर आने वाली Girliyapa नाम की वेब सीरिज का भी हिस्सा हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ahsaas Channa (@ahsaassy_)

 

समीक्षा सूद

समीक्षा सूद एक फैशन ब्लाॅगर, माॅडल और टिक टाॅक स्टार है। समीक्षा सूद कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। समीक्षा एक यूट्यूबर भी है। वह अक्सर अपने काॅमेडी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करती रहती हैं। इसके अलावा समीक्षा गरीब बच्चों के लिए काम करने वाले कुछ एनजीओ के साथ भी जुड़ी हुई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SAMEEKSHA SUD (@sameeksha.sud_)

 

आशिका भाटिया

मासूम सी दिखने वाली आशिका भाटिया अब एक माॅडल, यूट्यूबर और फैशन ब्लाॅगर बन गई भी है। इसके अलावा आशिका एक टिक टाॅक स्टार भी रह चुकी हैं।

 

रूहानिका धवन

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूही भल्ला का किरदार निभाने वाली रूहानिका धवन की फैन फाॅलोइंग भी कुछ कम नहीं है। क्यूट सी दिखने वाली रूहानिका अब बड़ी हो गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad)

Related News