26 APRFRIDAY2024 9:21:20 PM
Nari

Bra Bulge: इन 6 योगासन से पाएं लटकी हुई स्किन से छुटकारा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 13 Apr, 2021 05:20 PM
Bra Bulge: इन 6 योगासन से पाएं लटकी हुई स्किन से छुटकारा

ब्रेस्ट महिलाओं को परफेक्ट फिगर देती है। ब्रेस्ट ज्यादा हो तो भी महिलाओं की पर्सनैलिटी प्रभावित होती है और अगर कम हो तो भी फिगर को प्रभावित करती है। अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर महिलाओं को Bra Bulge यानि ब्रा के साइड पर स्किन उभरने जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी प्रॉबल्म से परेशान है तो आज हम आपको कुछ बेस्ट एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी डेली रुटीन में शामिल कर Bra Bulge से छुटकारा पा सकती हैं।

साइड फोरआर्म प्लैंक

PunjabKesari

- अपनी बाईं तरफ लेट जाएं और शरीर को बाईं कोहनी के साथ जमीन से ऊपर की तरफ उठाएं। 

- पैरों को सीधा रखें, अब दाहिने पैर को बाईं तरफ रखें। 

- दाहिने हाथ को दाहिने कूल्हे पर रखें या फिर हाथ को हवा में उठाएं। 

- अब अपने शरीर के वजन को बाएं पैर और बाएं हाथ के जरिए सहारा दें।

धनुरासन

PunjabKesari

- सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। 

- अब अपने हाथों व पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। 

- पैरों को उठाते हुए घुटनों को मोड़ें और हाथों को पीछे की ओर करते हुए दोनों एड़ियों को पकड़ें। 

- धनुरासन की मुद्रा में आकर इस स्थिति में करीब15 से 20 सेकंड तक रहें। 

- फिर सामान्य मुद्रा में आकर इस आसन को दोबारा दोहराएं। 

चक्रासन

PunjabKesari

- सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। 

- पैरों को जमीन पर रखते हुए घुटनों को मोड़ें।

- अब बाजू उठाएं और कोहनियों को मोड़ लें।

- अपनी हथेलियों को कंधों के ऊपर सिर के नजदीक जमीन पर रखें। 

- धीरे-धीरे सिर को उठाते हुए अपनी पीठ को मोड़ लें। 

- अब अपनी गर्दन को हल्का छोड़ते हुए बाजूओं और पैरों को सीधा करें। 

- धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। जब तक संभव हो तब तक इसी मुद्रा में रहे। 

- इसके बाद धीरे-धीरे शरीर को नीचे करते हुए पहली वाली स्थिति में आ जाए। 

- इसी तरह दिन में 4-5 बार यह आसन करें। 

भारद्वाजासन 

PunjabKesari

- जमीन पर बैठ जाएं और घुटनों को इस तरह मोड़ें कि पूरा भार दाएं कूल्हे पर आ जाए।

- अब दाईं एड़ी को बाएं पैर की जांघ पर रखें। 

- अपना सिर बाईं ओर मोड़ते हुए अपने बाएं कंधे को देखें। 

- धीरे-धीरे पीठ को सीधा करें और कुछ देर इसी अवस्था में रहें। 

- फिर सांस छोड़ते हुए वापिसप हली वाली अवस्था में आ जाएं। 

मत्स्यासन

PunjabKesari

- पद्मासन स्थिति में बैठकर धीरे-धीरे पीछे झुकें और पीठ के बल लेट जाएं। 

- फिर बाएं पांव को दाएं हाथ से पकड़े और दाएं पांव को बाएं हाथ से पकड़ते हुए कोहनियों को जमीन पर टिकाएं।

- इस बात का ध्यान रखें कि आपके घुटने जमीन को न छुएं। 

- इसके बाद सांस लेते हुए हाथों की मदद से अपने सिर को पीछे गर्दन की ओर करें। 

- अब धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। 

- फिर लंबा सांस छोड़ते हुए अपने सामान्य अवस्था में आ जाए।

बर्पी एक्सरसाइज

PunjabKesari

- अपने शरीर के भार को दोनों पैरों पर बराबर डालें और सीधे खड़े हो जाएं। 

- अब नीचे की तरफ आकर दोनों हथेलियों को जमीन पर एक साथ रखें और पुशअप स्थिति में आ जाएं। 

- इसके बाद पैरों को कमर तक लाकर जंप करें और सीधे खड़े हो जाएं। 

- फिर एक घुटने को जमीन से लगाएं और दूसरे को उपर की और फोल्ड करें। 

- इसकी प्रक्रिया को दूसरी तरफ से दोहराएं। 

- जितनी तेजी से हो सके उतनी तेजी से यह एक्सरसाइज करें।

Related News