29 APRMONDAY2024 8:30:12 AM
Nari

ये 5 योग बढ़ा सकते है आंखों की रोशनी, यकीन नहीं तो एकबार आजमाकर देखें

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 20 Jun, 2023 05:55 PM
ये 5 योग बढ़ा सकते है आंखों की रोशनी, यकीन नहीं तो एकबार आजमाकर देखें

आजकल छोटी उम्र के लोगों या बच्चों में आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या है। एक वक्त पर जब आंखों की रोशनी सिर्फ बुजुर्गों में कम होती थी, लेकिन अब छोटे-छोटे बच्चे भी बड़े- बड़े चश्मा लगाकर स्कूल का काम करते है। ऐसा होने का मुख्य कारण सिर्फ बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल है। ज्यादातर लोग 8 से 10 घंटे तक कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठकर काम करते है। इसके अलावा आंखों पर लगातार जोर पड़ना, मोबाइल का अधिक प्रयोग करना आदि के कारण आंखों की रोशनी कम होना स्वाभाविक है। हालांकि सही जीवनशैली और आंखों का ख्याल रखने  से रोशनी बढ़ने में भी मदद मिलती है और आंखों का नंबर लगातार नहीं बढ़ता। कुछ ऐसे योगासन भी हैं जो आंखो के लिए अच्छे साबित होते हैं। तो चलिए जानते है उनके बारे में।

त्राटक

त्राटक का अर्थ है टकटकी। ऐसा माना जाता है कि जब हम किसी खास वस्तु पर अपनी निगारह टिकाते हैं, तो शरीर को हिलाए बिना ही मन स्थिर हो जाता है। कुल मिलाकर यह इधर-उधर भटकने वाले मन को एकाग्र और शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे रोजाना ऐसा करने से आंखों की रोशनी बढ़ने में सुधार होता है। 

PunjabKesari

आंखों को ऊपर-नीचे घुमाना 

आंखों की रोशनी खराब होने के पीछे का कारण रिफ्रेक्टिव एरर होता है। जिसके कारण मायोपिया, हाइपरोपिया की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में इसकी रोशनी तेज करने के लिए अपनी आंखों को लगातार ऊपर नीचे करने से आपको फायदा होगा। कोशिश करें कि इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।

PunjabKesari

भस्त्रिका प्राणायाम

इस आसन को करने के लिए पहले जमीन पर एक चटाई बिछा लें। फिर सुखासन की मुद्रा में बैठकर गहरी सांस लें। जिसका असर आपके फेफड़ों, कानों, नाक और आंखों पर होगा। इसे करने से पहले अपनी गर्दन और रीढ़ की हड्डी को आराम से सीधा रखकर बैठें। अब बॉडी को बिना हिलाए गहरी सांस लें और तेजी से दोनों नाक से आवाज करते हुए सांस छोड़ें।

PunjabKesari

आंख झपकाना

इस आसन को आप कही भी कर सकते है इसे करने से पहले अपनी आंखों को तेजी से 10 सेकंड के लिए झपकाएं और फिर 20 सेकंड आंखे बंद करें। अब सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करें और इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराते रहे।

PunjabKesari

हथेली से आंख ढकना

इस आसन को करने के लिए अपने दोनों हाथों की हथेलियों को पहले आपस में रगड़कर और फिर उन्हें आंखों पर रखें। इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिंकाई करती है। इसे कम से कम 5 से 10 मिनट तक करें। 
 


 

 

 


 

 


 

 

 

 

Related News