30 APRTUESDAY2024 8:56:45 PM
Nari

Christmas 2020: क्रिसमस ट्री सजाने से दूर होंगे ये 5 वास्तु दोष

  • Edited By neetu,
  • Updated: 18 Dec, 2020 11:29 AM
Christmas 2020: क्रिसमस ट्री सजाने से दूर होंगे ये 5 वास्तु दोष

क्रिसमस डे को ईसा मसीह के जन्म दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह हर साल दिसंबर की 25 तारीख को आता है। यह ईसाई धर्म का सबसे बड़ा व खास त्योहार है, जिसे वे बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन खासतौर पर क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। बात अगर क्रिसमस ट्री की करें तो इससे बहुत-सी मान्यताएं जुड़ी है। कहा जाता है कि इसे घर पर लाने और सजाने से वास्तुदोष दूर होने के साथ खुशियों का आगमन होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से... 

खुशहाली दिलाए

क्रिसमस ट्री पर लगे छोटे से सांता क्लॉज जिंदगी में मिलने वाली छोटी-छोटी खुशियों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा इसपर लगाएं रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स घर-परिवार में खुशहाली बनाएं रखने का प्रतीक माना जाता है। 

PunjabKesari

वास्तुदोष करे दूर

मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदलने के साथ वास्तुदोष दूर होता है। घर का माहौल पॉजीटिविटी से भरा रहता है।

रिश्तों में डाले मिठास 

क्रिसमस ट्री को लगाने व सजाने से घर के सदस्यों चल रहा मनमुटाव दूर होकर रिश्तों में मिठास आती है। 

PunjabKesari

आयु लंबी करे

क्रिसमस ट्री को मोमबत्तियों से सजाना जीवन की निरंतरता का प्रतीक कहा जाता है। ऐसे में इसे घर पर लाने व सजाने से बच्चों की आयु लंबी होती है। साथ ही भाग्य में वृद्धि होती है।

तनाव करे कम

ट्री को खासतौर पर स्टार से सजाया जाता है। ये स्टार्स जीवन से अंधकार दूर करके रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इस तरह जीवन की चल रही परेशानियां व तनाव दूर होने में मदद मिलती है। कारोबार में तरक्की मिलने के साथ आय के नए स्त्रोत मिलते हैं।

PunjabKesari


आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Related News