28 MARTHURSDAY2024 1:17:55 PM
Nari

नशे से कोसों दूर हैं बॉलीवुड के ये 10 सितारे,  शराब से करते हैं बेहद नफरत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Sep, 2021 02:14 PM
नशे से कोसों दूर हैं बॉलीवुड के ये 10 सितारे,  शराब से करते हैं बेहद नफरत

बॉलीवुड अपनी चमक-दमक और ग्लैमर के लिए काफी प्रसिद्ध है। अकसर हम यही सोचते हैं कि बॉलीवुड के सभी सितारे ऐशो आराम की जिंदगी जीते हैं। माना तो यह भी जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे शराब और नशे के आदी हैं, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। इस चमचमाती दुनिया में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने शराब  को पीना तो दूर, इसे आज तक हाथ भी नहीं लगाया है। आज इन्ही सेलेब्स के बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

PunjabKesari

अक्षय कुमार
 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है खिलाड़ी  अक्षय कुमार का। वह किसी भी तरह का नशा नहीं करते हैं, शायद यही कारण है कि आज भी वह सबसे  फिट एक्टर हैं। वह खुद भी कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि वह  शराब को हाथ तक नहीं लगाते हैं। 

PunjabKesari
अमिताभ बच्चन 


बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को तो हमने कई फिल्मों में शराबी का किरदार निभाते हुए देखा है, लेकिन असल जिंदगी में वह बेहद ही साधा जीवन जीते हैं।  बिग-बी ने आज तक शराब को छुआ तक भी नहीं है।

PunjabKesari

जॉन अब्राहम


आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम भी सिगरेट और शराब से दूर रहते हैं। उन्हे बॉलीवुड पार्टियों का भी ज्यादा शोक नहीं है। जॉन कभी भी जिम का सेशन मिस नहीं करते हैं, वह अपना सारा ध्यान फिटनेस पर ही देते हैं। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण 


कई मूवी में टल्ली दिखने वाली दीपिका पादुकोण असल में शराब से दूर रहना पसंद करती हैं। उनके लिए हेल्थ और फिटनेस ज्यादा एहमियत रखती हैं। शायद यही उनकी सफलता का राज है।

PunjabKesari
सोनाक्षी सिन्हा


दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा  फिल्म इंडस्ट्री में साफ सुथरे किरदारों के लिए जानी जाती हैं। वह भी  शराब और सिगरेट से कोसो दूर रहती हैं। कहा जाता है कि वह खुद को फिट रखने के लिए   शराब नहीं पीती।

PunjabKesari
सोनम कपूर


अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर भी शराब और सिगरेट को पसंद नहीं करती हैं। फिट रहने के लिए वह इन चीजों से काफी दूर रहती है।  

PunjabKesari
परिणीती चोपड़ा


बॉलीवुड की खूबसूरत बाला परिणीति चोपड़ा भी अपनी हैल्थ पर काफी ध्यान देती हैं।  ऐसे में वह शराब और नशे से  दूर ही रहती हैं।

PunjabKesari

सिद्धार्थ मल्होत्रा 


सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कभी भी शराब का सेवन नहीं किया  क्योंकि वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते है।

PunjabKesari

विपाशा बासु 

फिटनेस और योगा को अहमियत देने वाली विपाशा भी शराब से दूर रहती है। कहा जाता है कि बिल्लो रानी ने शराब काे हाथ तक नहीं लगाया है। 

PunjabKesari
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सबसे फिट एक्‍ट्रेसेस माने जाने वाली शिल्‍पा शेट्टी को शराब पीना बिलकुल भी पसंद नहीं है। वह इन सब चीजों से ज्यादा अपनी फिटनस पर ध्यान देती है। 


 

Related News