07 MAYTUESDAY2024 8:42:38 AM
Nari

पिंक साड़ी चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए दुर्गा पूजा में शामिल हुई सुष्मिता, बेटियों संग मचाई धूम

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Oct, 2023 01:15 PM
पिंक साड़ी चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लिए दुर्गा पूजा में शामिल हुई सुष्मिता, बेटियों संग मचाई धूम

नवरात्रि के साथ-साथ दुर्गा पूजा भी भारत में धूमधाम से मनाई जा रही हैं। आम जनता से लेकर बी-टाउन सितारे मां दुर्गा के दर्शन करने पंडाल पहुंच रहे हैं। बीते दिन जहां काजोल, हेमा मालिनी, रानी मुखर्जी, कियारा अडवाणी समेत कई बी-टाउन हसीनाएं पंडाल में नजर आई थी। अब वहीं सुष्मिता सेन भी अपनी बेटियों और मां के साथ दुर्गा पूजा में शामिल होने पहुंची। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक और डांस से सभी फैंस को इंप्रेस कर दिया। 

पिंक कलर की साड़ी में दिखी सुष्मिता 

एक्ट्रेस ने पिंक कलर की बांधनी प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। बालों में पोनी, डॉर्क मेकअप और कानों में ईयररिंग्स पहन सुष्मिता ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। सुष्मिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं। इस दौरान उनकी दोनों बेटियां भी साथ में नजर आई। मां की तरह बेटियों ने भी ट्रेडिशनल ड्रेस ही पहनी। इसके अलावा सुष्मिता की मां और एक छोटा लड़का भी इवेंट में नजर आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

धुनुची डांस करते हुए दिखी सुष्मिता 

एक्ट्रेस ने सिर्फ मां के दर्शन ही नहीं किए बल्कि जमकर डांस भी किया। उन्होंने धुनुची डांस कर पूरी दुर्गा पूजा में धमाल मचा दी है। सुष्मिता को डांस करते हुए देख फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'वह दिल और आत्मा से देवी हैं।'

PunjabKesari

अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'इनकी बांधनी साड़ी बहुत अच्छी है। यह हमेशा एथनिक में काफी प्यारी लगती हैं।'

PunjabKesari

एक ने कहा कि - 'एक ने लिखा कि - कोई अंदर से इतना सुंदर कैसे हो सकता है।'  

PunjabKesari

'आर्या 3' में दिखेंगी सुष्मिता 

वहीं अगर बात सुष्मिता के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्दी ही वेब सीरिज 'आर्या 3' में दिखने वाली हैं। यह वेब सीरीज 3 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर के रिस्पांस को फैंस ने काफी प्यार भी दिया है। इस सीरीज के पहले दोनों सीजन ही काफी हिट रहे हैं। ऐसे में तीसरे सीजन के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

PunjabKesari


 

Related News