04 MAYSATURDAY2024 3:20:52 AM
Nari

करण ने पूछे Dharmendra के लिपलॉक पर सवाल! शर्म से लाल हुए सनी- बॉबी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Oct, 2023 05:10 PM
करण ने पूछे Dharmendra के लिपलॉक पर सवाल! शर्म से लाल हुए सनी- बॉबी

कॉफी विद करण के सीजन 8 की धमाकेदार opening दीपिका- रणवीर ने की। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातें की।  वहीं अब बहुत जल्द एपिसोड 2 एयर होगा, जिसका पहला प्रोमो सामने आ गया है और देओल brothers सनी- बॉबी शो में खूब एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। दोनों भाइयों ने अपने करियर, सक्सेस और फेलियर पर बात की।

PunjabKesari

टॉक शो में देओल ब्रदर्स की बॉन्डिंग फैंस को सिबलिंग गोल्स दे रही है। करण ने जहां सनी को गदर 2 की सक्सेस पर बधाई दी, वहीं सनी ने बात करते हुए करण ने पूछा कि क्या हम बॉक्स ऑफिस नंबर को बढ़ा- चढ़ाकर बताते हैं?  इस पर सनी ने जवाब दिया की ऐसा होता है। इसी तरीके से ये सोसाइटी आगे बढ़ रही है। बॉबी ने बताया कैसे फ्लॉप करियर के बाद उन्होंने सलमान से मदद मांगी, फिर रेस 3 से उन्हें कमबैक करने का मौका मिला। वो कहते हैं,- 'एक दिन मुझे सलमान ने कहा, जब मेरा करियर ठीक नहीं चल रहा था तब तेरे भाई की पीठ पर चढ़ गया था और आगे बढ़ा'। तो मैंने उसको बोला,- 'मामू, मुझे भी अपनी पीठ पे चढ़ने दे ना।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण ने बॉबी से पूछा,- 'तुम्हारे पापा इतने चालू क्यों हैं'? एक्टर ने हंसते हुए कहा,- 'मुझे नहीं पता। फिर बॉबी ने बताया उन्हें फिल्म रॉकी और रानी बहुत पसंद आई थी। हम लोग मजाक करते रहते हैं कि पापा किस विस भी कर रहे थे, लेकिन सब लोग बोलते हैं वो बहुत क्यूट हैं। करण ने दोनों भाइयों के धर्मेंद्र के ऑनस्क्रीन किस करने पर सवाल किया।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सनी आगे हंसते हुए कहते हैं- पापा वो सब कर सकते हैं जो उन्हें पसंद है। वो उसको करने के बाद बचकर भी निकल जाते हैं।' सोशल मीडिया पर कॉफी विद करण का ये प्रोमो छाया हुआ है, फैंस को अब बस शो ऑनएयर होने का इंतजार है। आपको बताइए आपको कैसा लगा प्रोमो?

Related News