29 APRMONDAY2024 4:49:12 PM
Nari

डर्मेटोमायोसाइटिस के कारण सुहानी भट्टनागर की मौत, जानें आखिर क्या है ये बीमारी?

  • Edited By palak,
  • Updated: 19 Feb, 2024 10:50 AM
डर्मेटोमायोसाइटिस के कारण सुहानी भट्टनागर की मौत, जानें आखिर क्या है ये बीमारी?

फिल्म 'दंगल' में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भट्टनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस लंबे समय से बीमारी चल रही थी और उनका दिल्ली के एम्स में इलाज भी चल रहा था। सुहानी भट्टनागर डर्मेटोमायोसाइटिस नाम की खतरनाक बीमारी से जुझ रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लेकिन यह बीमारी क्या है और इसके लक्षण क्या है आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे। आइए जानते हैं। 

क्या होती है डर्मेटोमायोसाइटिस बीमारी?

यह एक बहुत ही अलग तरह की बीमारी होती है। इसमें व्यक्ति की त्वचा और मांसपेशियां प्रभावित होती हैं। इस बीमारी को ऑटो इम्यून बीमारियों की कैटेगरी में रखा गया है। ऑटो इम्यून उन बीमारियों को कहते हैं जिसमें इम्यून सिस्टम अलग तरह से काम करता है। इसके कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है और शरीर बीमारियों से लड़ने में भी असमर्थ हो जाता है। पुरुषों के मुकाबले यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है।

PunjabKesari

लक्षण 

. इस बीमारी का सबसे पहला लक्षण स्किन पर दिखता है। 

. स्किन धीरे-धीरे डार्क होने लगती है। 

. त्वचा पर रैशेज, लाल चकत्ते होने लगते हैं। 

PunjabKesari

. बैठने, वजन उठाने, सीढ़ियां उतरने चढ़ने में तकलीफ 

. बॉडी के मसल्स धीरे-धीरे कमजोर होने लगते हैं।

बीमारी की वजह 

इस बीमारी के कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है परंतु एक्सपर्ट्स की मानें तो ऑटोइम्यून डिजीज है जिससे पीड़ित व्यक्ति का इम्यून सिस्टम खुद ही हेल्दी टिश्यू पर हमला करने लगता है। इसके पीछे जेनेटिक्स और कुछ खास तरह की दवाइयां, वायरस इंफेक्शन, स्मोकिंग जैसे दूसरे कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। 

किस अंग को प्रभावित करती है ये बीमारी 

कुछ गंभीर मामलों में यह बीमारी फेफड़ों और हृदय जैसे महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करती है। ऐसे में जीवन के लिए  खतरा बढ़ जाता है। सही इलाज और देखभाल के जरिए बीमारी का प्रभाव कम किया जा सकता है। 

PunjabKesari

Related News