12 APRSUNDAY2026 11:41:30 AM
Nari

Wikipedia ने सुशांत की मौत को बताया सुसाइड, भड़के एक्टर के फैंस ने फाउंडर की लगाई क्लास

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 22 May, 2021 02:34 PM
Wikipedia ने सुशांत की मौत को बताया सुसाइड, भड़के एक्टर के फैंस ने फाउंडर की लगाई क्लास

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जून में साल हो जाएगा लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। जहां कुछ ने एक्टर की मौत को सुसाइड बताया तो वहीं कुछ इसे मर्डर बता रहे हैं। सुशांत के फैंस एक्टर के निधन को हत्या मान कर लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस बीच एक्टर के फैंस विकीपीडिया से भिड़ गए और उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान चला दिया। 

दरअसल, विकीपीडिया ने अपने पेज पर सुशांत के निधन की वजह सुसाइड बताया है। यह देख एक्टर के फैंस ने सोशल मीडिया पर 'Wikipedia Sushant Was Killed' नाम से अभियान चलाया और साथ ही पेज पर उनकी मौत की वजह बदलने को कहा। कई यूजर्स का कहना है कि विकीपीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर दिया डिस्क्रिप्शन अधूरा है क्योंकि सीबीआई अभी इस मामले की जांच कर रही है। 

PunjabKesari

वहीं सुशांत के फैंस की नाराजगी को देखते हुए विकीपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिमी वेल्स ने ट्वीट कर लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत के प्रिय प्रशंसकों, विकिपीडिया विश्वसनीय स्रोतों पर आधारित है, न कि ट्विटर अभियानों पर।'

 

 

जिमी वेल्स के इस ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आप कृपया विश्वसनीय स्रोतों का उल्लेख कर सकते हैं जैसे सुशांत के जिम इंस्ट्रक्टर, परिवार और दोस्तों की जानकारी विश्वसनीय होनी चाहिए या ऐसी पुलिस जिसकी जांच संदिग्ध हो। हम उन सूत्रों के बारे में जानना चाहते हैं जो आपको इस निष्कर्ष पर लाए हैं।' 

 

PunjabKesari

 

यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए जिमा वेल्स ने लिखा, 'हमेशा की तरह सूत्र लेख के साथ जोड़ा गया है। एक बार फिर, मैं दोहराता हूं कि ट्विटर अभियान आगे बढ़ने का सही तरीका नहीं है। अधिक जानने और सहायक तरीके से भाग लेने के लिए मेरे द्वारा दिए किए गए लिंक का उपयोग करें।' 

 

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड केस बताया था लेकिन डेढ़ महीने बाद एक्टर के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सुशांत के पिता का आरोप था कि रिया ने एक्टर को खुदकुशी के लिए उकसाया और उनके बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी की। जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। 

Related News