20 DECSATURDAY2025 11:54:24 AM
Nari

सोनू निगम के घर पहुंची पुलिस, कन्नड़ विवाद से जुड़ा है मामला

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 May, 2025 04:44 PM
सोनू निगम के घर पहुंची पुलिस, कन्नड़ विवाद से जुड़ा है मामला

 नारी डेस्क:  बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम के घर पुलिस पहुंची, ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके। यह मामला उनके एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है, जिसमें उनके द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद में सिंगर पर कन्नड़ समुदाय का अपमान करने का आरोप लगा था। हालांकि, हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोनू निगम को राहत देते हुए उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने के आदेश दिए थे।

बेंगलुरु पुलिस का सोनू निगम के घर आना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को बेंगलुरु पुलिस की एक टीम सोनू निगम के मुंबई स्थित घर पहुंची। पुलिस ने सिंगर से वीडियो बयान दर्ज किया। पुलिस टीम में एक इंस्पेक्टर और दो अधिकारी शामिल थे। बेंगलुरु पुलिस के अधिकारी ने सोनू निगम से उन पर दर्ज एफआईआर को लेकर सवाल किए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

कोर्ट का आदेश: वीडियो बयान लिया जा सकता है

सोनू निगम के बयान दर्ज करने के लिए बेंगलुरु पुलिस को उनके घर आने का कारण कोर्ट के आदेश को माना जा रहा है। दरअसल, कर्नाटक हाई कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि अब सोनू निगम को बयान दर्ज करवाने के लिए शारीरिक रूप से कर्नाटका आने की आवश्यकता नहीं है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी उनका बयान लिया जा सकता है। अगर शारीरिक रूप से उनकी उपस्थिति जरूरी हो, तो पुलिस उनके मुंबई स्थित घर पर भी बयान ले सकती है। इसी आदेश के तहत पुलिस ने यह कदम उठाया।

कन्नड़ समुदाय से जुड़ा है विवाद

यह विवाद सोनू निगम के बेंगलुरु में हुए कॉन्सर्ट से जुड़ा है। वहां कुछ लोगों ने सोनू से कन्नड़ में गाने का आग्रह किया था। इस दौरान सिंगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कन्नड़ में गाने की रिक्वेस्ट को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ते हुए नजर आए थे। इस वीडियो के बाद सोनू निगम के खिलाफ कन्नड़ समुदाय से संबंधित मामला दर्ज किया गया और उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि, बाद में सोनू निगम ने इस पर माफी भी मांगी थी।
 

 

 

Related News