29 APRMONDAY2024 6:50:15 AM
Nari

छोटी आंखों को बड़ा दिखाएंगे ये कमाल के मेकअप ट्रिक्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Jan, 2021 02:11 PM
छोटी आंखों को बड़ा दिखाएंगे ये कमाल के मेकअप ट्रिक्स

आंखें शरीर का सबसे नाजुक व खूबसूरत हिस्सा होती है। खासतौर पर महिलाओं की बात करें तो वे इसे सजाने व सुंदर दिखाने के लिए अलग-अलग चीजों को ट्राई करती है। मगर फिर भी छोटी आंखें चेहरे का लुक बिगाड़ने के साथ खूबसूरती को कम करने का काम करती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी छोटी आंखों से परेशान है तो आज हम आपको कुछ मेकअप ट्रिक्स बताते हैं। इन्हें फॉलो करके आप कुछ ही मिनटों में अपनी छोटी आंखों को बड़ा व आकर्षित दिखा सकती है। 

कंसीलर करें यूज 

आप आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकती है। असल में, आंखों के आसपास काले घेरे यानी डार्क सर्कलर होने से आंखें छोटी और बुरी नजर आती है। ऐसे में कंसीलर का इस्तेमाल करके आप अपनी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी स्किन टोन के हिसाब से कंसीवलर का रंग चुनें। फिर उसे आंखों के नीचे हल्के हाथों से लगाएं। आप चाहे तो इसे लगाने से पहले आंखों के नीचे थोड़ा बेकिंग पाउडर लगा सकती है। इससे आंखें बड़ी, सुंदर, चमकदार और नेचुरल दिखाई देगी। 

PunjabKesari

कर्ल करें पलकें

आंखों को बड़ा व आकर्षित दिखाने के लिए पलकों को कर्ल जरूर करें। इससे लुक चेंज होने के साथ आंखों को बड़ा व और भी खूबसूरत दिखाने में मदद मिलेगी। इसके लिए आंखों को आईलैशेज कर्लर से कर्ल करें। यह आपको बाजार से आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आप मस्कारा ब्रश से भी इसे कर्ल कर सकती है। अगर आप मस्कारा से इसे करने वाली है तो पहले ऊपरी पलकों पर मस्कारा लगाकर पलकों को ऊपर की तरह 3-4 कर्ल करें। फिर इसी प्रक्रिया को निचली पलकों पर दोहराएं। उसके बाद अपनी वॉटर लाइन पर काला या अपने मनपसंद कलर का काजल लगाएं। 

PunjabKesari

आईलाइनर लगाते समय ना करें यह गलती

अक्सर लड़कियां फैशन को फॉलो करने के चक्कर में मोटी आईलाइनर लगाती है। मगर यह जरूरी नहीं है कि जो चीज दूसरे पर अच्छी लगे वो आप पर भी करेगी। ऐसे में अगर आपकी आंखें छोटी है तो इसपर मोटे की जगह पतला लाइनर लगाएं। इसके साथ आंखों के कोने पर पतला सा आईलाइनर लगाना सही रहेगा। इसके अलावा अगर आप काले, ब्राउन की जगह सफेद लाइनर लगाएंगी तो इससे आंखें बड़ी व सुंदर दिखेगी। 

इस तरह भी करें लाइनर को यूज 

आजकल बहुत सी लड़कियां निचली लैशलाइन के बाहरी ओर भी काजल या लाइनर लगाती है। इससे आंखें बड़ी लगने के साथ और भी खूबसूरत दिखाई देती है। ऐसे में छोटी आंखों वाली लड़कियां इसे ट्राई कर सकती है। 

PunjabKesari

सही आईशैडो कलर चुनें

मेकअप करते समय सही आईशैडो चुनना भी बेहद जरूरी है। नहीं तो खूबसूरती निखरने की जगह खराब होने लगेगी। इसके लिए 
लाइट ब्राउन या न्यूड शेड सही रहेंगे। इससे आंखें बड़ी, सुंदर और आकर्षित नजर आएगी। इसके विपरीत गहरे रंग का आई मेकअप करने से आंखें अजीब, भारी और छोटी लगेगी। 
 

Related News