27 APRSATURDAY2024 11:27:43 AM
Nari

50 के बाद IVF से प्रेग्नेंट हुई Sidhu Moosewala की मां, जानिए कितना मुश्किल है इस उम्र में कंसीव करना?

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 29 Feb, 2024 02:48 PM
50 के बाद IVF से प्रेग्नेंट हुई Sidhu Moosewala की मां, जानिए कितना मुश्किल है इस उम्र में कंसीव करना?


दिवंगत सिंगर सिद्ध मूसेवाला की मां चरण कौर 58 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हैं। वो अगले महीने बच्चे को डिलीवर करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इस उम्र में प्रेग्नेंट होने के लिए आईवीएफ (IVF) तकनीक का सहारा लिया है। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर से हर कोई हैरान है। सब के मन में एक ही सवाल उठ रहे हैं कि 50 की उम्र के बाद या मेनोपॉज के बाद क्या महिलाएं बच्चों को जन्म दे सकती हैं? इस उम्र में IVF तकनीक से प्रेग्नेंट होना कितना सेफ है?  आइए आपको बताते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय...

PunjabKesari

क्या होता है IVF?

एक्सपर्ट्स ने इस तकनीक के बारे में बात करते हुए बताया की IVF विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक है। इसे सिंपल भाषा में टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहते हैं। जो कपल कंसीव नहीं कर पाता है, वो इस तकनीक का सहारा लेता है। पिछले कुछ समय में तकनीक काफी आम हो गई है। इस प्रोसेस के दौरान महिला की ओवरी से अंडे को बाहर निकालकर लैब में स्पर्म के साथ फर्टिलाइज कराया जाता है। बाद में इसे फर्टिलाइस्ड एग को फिर से महिला के गर्भ में ट्रांसफर कर दिया जाता है। हालांकि उम्र बढ़ने के साथ- साथ महिला के अंडों की संख्या और गुणवत्ता दोनों में ही कमी आने लगती है। इसी वजह से प्रेग्नेंसी में कई सारी Complications का भी खतरा रहता है। 

इन बातों का रहता है खतरा

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस उम्र में IVF तकनीक से प्रेग्नेंट होने से पहले ये चेक किया जाता है कि मां बनने की चाह रखने वाली महिला को कोई बीमारी तो नहीं है। जैसे अगर उन्हें हाई बीपी या डायबिटीज की समस्या है तो ऐसे में प्रेग्नेंसी के समय में वो और बढ़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय महिला के पेट में अंदर एक नन्हीं जान पल रही होती है। ऐसे में शरीर में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। बढ़ती उम्र में ये सब शरीर पर बहुत जोर डालता है, जिससे महिला की स्थिति और खराब हो सकती है। 

PunjabKesari

50 की उम्र के बाद इतनी सेफ है IVF तकनीक

एक्सपर्ट के मुताबिक 50 की उम्र के बाद IVF तकनीक से मां बनने के लिए महिला को डोनर की जरूरत होती है। इसका मतलब ये है कि वो अपने साथी के शुक्रणु यानी स्पर्म को किसी युवा एग डोनर के अंडे से फर्टिलाइज करवाती हैं। इस तरीके से प्रेग्नेंट होने की संभवाना काफी हद तक बढ़ जाती है। 

मेनोपॉज के बाद क्या?

महिलाओं को 45-50 की उम्र में मेनोपॉज (पीरियड्स साइकिल बंद होना) हो जाता है। कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि क्या इसके बाद प्रेग्नेंसी संभव है। एक्सपर्ट का कहना है कि इसके बाद भी आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट हो सकती हैं। इसके लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं, जिससे गर्भाशय फिर से एक्टिव हो जाता है।  

PunjabKesari

  IVF प्रोसेस में महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

- लाइफस्टाइल हेल्दी रखनी चाहिए।
- हेल्दी प्रोटिन बेस्ट डाइट लें।
- लाइट एक्सरसाइज जैसे योग और प्राणायम।
- Twins है तो खास ध्यान रखना होगा हेल्थ का, एक्सपर्ट्स से राय लें।

Related News