24 APRTHURSDAY2025 7:57:32 PM
Nari

राधा-कृष्ण की रासलीला और मां लक्ष्मी का चित्रण, गरिमा गर्ग का शादी लुक है बिल्कुल यूनिक

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 15 Apr, 2025 01:07 PM
राधा-कृष्ण की रासलीला और मां लक्ष्मी का चित्रण, गरिमा गर्ग का शादी लुक है बिल्कुल यूनिक

 नारी डेस्क: गरिमा गर्ग, जो आलिया भट्ट और कटरीना कैफ जैसी बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की स्टाइलिस्ट हैं, खुद भी फैशन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। जब गरिमा खुद दुल्हन बनीं, तो उनका लुक बिल्कुल शानदार और दिलकश था। उनके मेहंदी फंक्शन के लुक ने तो सभी का दिल जीत लिया। उनका पहनावा और स्टाइल बॉलीवुड हसीनाओं से भी ज्यादा आकर्षक था।

गरिमा का मेहंदी लुक

गरिमा गर्ग ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में Pankaj S Heritage के कलेक्शन से एक खूबसूरत नीली साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने मेटल जूलरी ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया। उनका पहनावा पारंपरिक और मॉडर्न का एक बेहतरीन मिश्रण था, जो भारतीय सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शा रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GG (@garimagarg14)

ब्लाउज पर मां लक्ष्मी का चित्रण

गरिमा के ब्लाउज पर गोल्डन गोटा वर्क और मिरर वर्क का खूबसूरत मिश्रण था। इसके अलावा, इस ब्लाउज पर हाथी की लटकन और मां लक्ष्मी का मोटिफ भी था, जो उनके लुक में एक खास और आकर्षक एलिमेंट जोड़ रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by GG (@garimagarg14)

दुपट्टे पर राधा-कृष्ण की रासलीला और श्लोक

गरिमा का दुपट्टा उनकी खूबसूरती और पहनावे को और भी खास बना रहा था। इस दुपट्टे पर राधा-कृष्ण की रासलीला का चित्रण था, जो प्रेम और भक्ति का प्रतीक है। इसके साथ ही, दुपट्टे पर कुछ पवित्र श्लोक भी लिखे गए थे, जो राधा और कृष्ण के प्रेम को मनाते हैं।

शाही जूलरी ने दिया लुक को खास

गरिमा ने अपनी जूलरी को खास बनाने के लिए पोल्की चोकर, इयररिंग्स और बैंगल्स पहने थे। उनकी जूलरी में शाही टच था, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा था। इसके अलावा, उनका सटल मेकअप और चोटी में लगे टसल्स और परांदे ने पारंपरिक भारतीय लुक को खूबसूरती से दिखाया।
 PunjabKesari
गरिमा गर्ग का दुल्हन लुक सच्चे अर्थों में फैशन और ट्रैडीशन का एक बेहतरीन उदाहरण था। उनकी साड़ी, ब्लाउज, दुपट्टा और जूलरी में हर एक एलिमेंट को सोच-समझकर जोड़ा गया था, जिससे उनका लुक बिल्कुल परफेक्ट बन गया। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ खास दिखना चाहती हैं, तो आप भी गरिमा के इस लुक को इंस्पायर हो सकती हैं।
 

 

 

Related News