24 APRTHURSDAY2025 9:19:43 AM
Nari

गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 41साल की उम्र में दूसरी बार बनने वाली हैं मां

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 10 Apr, 2025 02:11 PM
गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 41साल की उम्र में दूसरी बार बनने वाली हैं मां

नारी डेस्क: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर मां बनने जा रही हैं। शादी के 5 साल बाद, गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर जल्द ही खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है। गौहर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी एक खास वीडियो के जरिए दी है।

गौहर खान की प्रेग्नेंसी की घोषणा

गौहर खान और जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे वीडियो के माध्यम से यह खबर शेयर की। वीडियो में दोनों एक खूबसूरत लोकेशन पर खड़े हैं और रील बना रहे होते हैं। तभी जैद गौहर के बेबी बंप को छूते हैं और उसे फ्लॉन्ट करते हुए खुशी से सबको बताते हैं कि गौहर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बिस्मिल्लाह!! आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है, प्यार फैलाकर दुनिया को नचाओ… गाजा बेबी 2।”

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर खान का बेबी बंप फ्लॉन्ट

गौहर ने इस वीडियो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। कपल की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी और वीडियो में दोनों काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: अप्रैल में सोना खरीदने का सबसे शुभ दिन! अक्षय तृतीया पर जानिए क्यों है खास

पहले से हैं बेटे की मां

गौहर खान और जैद दरबार पहले से एक बेटे के माता-पिता हैं। 2023 में गौहर ने अपने बेटे जेहान को जन्म दिया था। अब 2 साल के जेहान को एक छोटा भाई या बहन मिलने वाला है, जिससे उनका परिवार और भी खुशहाल होने वाला है। गौहर और जैद अक्सर अपने बेटे के साथ समय बिताते हुए स्पॉट होते हैं और उनकी सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज देखने को मिलती हैं।

गौहर-जैद की शादी को हुए 5 साल

गौहर खान और जैद दरबार ने 2020 में निकाह किया था और अब उनकी शादी को 5 साल हो गए हैं। दोनों के रिश्ते में प्यार और खुशी की कोई कमी नहीं है। ये कपल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी प्यारी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर खान और जैद दरबार की इस खुशखबरी ने उनके फैंस को बेहद खुश कर दिया है, और सभी उनके आने वाले बेबी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
 
 

 
 

 
 

Related News