05 DECFRIDAY2025 4:59:34 PM
Nari

KL Rahul के जन्मदिन पर Athiya ने शेयर की बेटी की पहली झलक, रखा ये क्यूट सा नाम

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 18 Apr, 2025 03:27 PM
KL Rahul के जन्मदिन पर Athiya ने शेयर की बेटी की पहली झलक, रखा ये क्यूट सा नाम

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल हाल ही में माता-पिता बने हैं। पिछले महीने ही अथिया ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। तभी से फैंस को उनकी बच्ची की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हुआ है। कपल ने अपनी नन्ही परी की पहली फोटो शेयर की है और साथ ही उसका नाम भी बताया है। यह खास मौका केएल राहुल के जन्मदिन पर आया।

बेटी की पहली झलक ने जीता दिल

18 अप्रैल को केएल राहुल का जन्मदिन है, और इसी खास दिन को कपल ने यादगार बना दिया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में राहुल अपनी बेटी को अपने कंधे से लगाए हुए हैं, और अथिया उन्हें सामने से बहुत प्यार से निहार रही हैं। इस फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

बेटी का नाम रखा ‘इवारा’

इतना ही नहीं, इस तस्वीर के साथ कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम रखा है – ‘इवारा’। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हमारी बच्ची, हमारा सबकुछ। ‘इवारा’ ~ ईश्वर का उपहार।" इस खूबसूरत नाम का मतलब है भगवान का तोहफा।

कब बनीं मां अथिया शेट्टी?

अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। बेटी के जन्म की खुशखबरी कपल ने एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए शेयर की थी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने साल 2023 में शादी की थी। और अब दो साल बाद, दोनों ने अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत किया है।

PunjabKesari

फैंस के रिएक्शन

इस खुशखबरी के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस, सेलिब्रिटीज और क्रिकेट प्रेमी सभी कपल को नई जिंदगी की इस खूबसूरत शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 

Related News