05 MAYSUNDAY2024 10:00:31 PM
Nari

'महिलाओं को आज भी लड़नी पड़ती है हक की लड़ाई' शिल्पा का छलका दर्द

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 21 Aug, 2021 10:51 AM
'महिलाओं को आज भी लड़नी पड़ती है हक की लड़ाई' शिल्पा का छलका दर्द

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी करीब एक महीने बाद डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में वापिस लौट आई हैं। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस ने शूटिंग से ब्रेक लिया था। वहीं सेट पर शिल्पा शेट्टी का जोरदार स्वागत किया गया। जिसे देख वह बेहद भावुक हो गई। वहीं इस दौरान महिलाओं के हकों को लेकर शिल्पा ने दर्द बयां किया। सुपर डांसर का इस बार का एपिसोड 'अमर चित्र कथा' स्पेशल है। वहीं इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है।

PunjabKesari

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो वीडियो शेयर किया है। जिसमें रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित एक परफाॅर्मेंस दिखाई जाती है। जिसे देख शिल्पा शेट्टी कहती हैं, 'मैं झांसी की रानी के बारे में जब भी सुनती हूं, मुझे समाज का चेहरा दिखता है। आज भी औरत को अपने हक के लिए अपने पति के बाद की लड़ाई लड़नी पड़ती है। अपने अस्तित्व के लिए, अपने बच्चों के लिए। ये कहानी महिलाओं को लड़ने की शक्ति देती है और रानी लक्ष्मीबाई अपनी जिंदगी के लिए लड़ी थी।'

 

 

वह आगे कहती हैं, 'झांसी की रानी सच में सुपरवुमन थी। ये सच्चाई थी ये हमारा इतिहास है और ये बात मुझे गर्व से भर देती है कि मैं एक इतनी निडर महिला के देश में जन्मी हूं। मेरी सीना चौड़ा हो जाता है चाहे कोई भी स्थिति हो। हम औरतों में वो शक्ति है कि हम लड़ सकते हैं। उस औरत के लिए जो अपने हक के लिए लड़ती हैं। इस दौरान शिल्पा जिस मुश्किल घड़ी से गुजर रही हैं उसका दर्द उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रहा था।'

PunjabKesari

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पति के गिरफ्तार होने से शिल्पा के काम पर इसका असर पड़ा है। शिल्पा करीब 1 महीने बाद सुपर डांसर के सेट पर वापिस आई हैं। मुश्किल समय से गुजर रही शिल्पा शेट्टी ने शो में आकर कंटेस्ंटेंट्स का हौंसला बढ़ाया।

Related News