26 APRFRIDAY2024 1:52:13 PM
Nari

कभी वर्जनिटी को लेकर...तो कभी पुजारी ने किया Kiss, अपने कारनामों के कारण विवादों में रही शिल्पा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 29 Jul, 2021 06:55 PM
कभी वर्जनिटी को लेकर...तो कभी पुजारी ने किया Kiss, अपने कारनामों के कारण विवादों में रही शिल्पा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के कारण विवादों में घिरी हुई हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहींं हुआ है...शिल्पा का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है। फिर चाहे वो एक्ट्रेस का बोल्ड फोटोशूट हो या फिर आईपीएल में उनके पति पर लगाया मैच फिक्सिंग का आरोप हो। ऐसे ही उनके कुछ चर्चित विवादों से आज हम आपको एक बार से रूबरू करवाएंगे...

साल 2006 में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जो कि बोल्ड फोटोशूट करवाने के लिए था। शिल्पा ने यह फोटोशूट किसी मैग्जीन के लिए करवाया था और तब वह शादीशुदा नहीं थी। साल 2007 में शिल्पा तब सुर्खियों में आई थी जब एक इवेंट के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर ने एक्ट्रेस को Kiss किया था। दरअसल, एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान उन्होंने शिल्पा को Kiss कर लिया था। जिसे लेकर देशभर में जमकर विरोध किया गया था। एक्ट्रेस की माने तो उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला था।

PunjabKesari

धीरे-धीरे यह विवाद तो थम गया लेकिन साल 2009 में शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई। शिल्पा उड़ीसा के साक्षीगोपाल मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थी। जहां के एक पुजारी ने एक्ट्रेस के गाल पर Kiss कर लिया था। इस मामले ने भी काफी बवाल मचाया था। विवाद बढ़ता देख शिल्पा ने कहा था कि वो पुजारी उनकी पिता की उम्र के हैं।

PunjabKesari

राज कुंद्रा के कारण भी शिल्पा लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। राज और शिल्पा की टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में जब खेलना शुरू हुई थी तो राज पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था। उस समय भी शिल्पा सुर्खियों में बनीं हुई थी। लंदन के शो बिग ब्रदर का हिस्सा रही शिल्पा ने शो में अपनी वर्जनिटी को लेकर एक खुलासा किया था जिसके बाद उनके खूब चर्चे हुए थे। शिल्पा ने शो में अपने और अक्षय कुमार के अफेयर पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने 22 साल की उम्र में अपनी वर्जनिटी खो दी थी। एक्ट्रेस ने तो यह तक कहा था कि उन्होंने अक्षय से पहले किसी को Kiss भी नहीं किया था।

PunjabKesari

यह तो हर कोई जानता है कि शिल्पा, राज की दूसरी पत्नी है। वहीं उनकी पहली पत्नी कविता ने शिल्पा पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया था। भई, शिल्पा जितनी अपनी एक्टिंग और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है उससे कई ज्यादा सुर्खियां बटोरती है उनकी पर्सनल लाइफ, जिसका अंदाजा उनके पुराने विवादों से लगाया जा सकता है।

Related News