01 APRTUESDAY2025 11:48:43 AM
Nari

जब शत्रुघन सिन्हा से शादी करने बोरिया बिस्तर ले घर आ गई थी लड़की, हैरान रह गई थी पत्नी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 10 Oct, 2020 05:04 PM
जब शत्रुघन सिन्हा से शादी करने बोरिया बिस्तर ले घर आ गई थी लड़की, हैरान रह गई थी पत्नी

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी एक जानी-मानी एक्ट्रेस रह चुकी है। कुछ समय पहले ही शत्रुघन सिन्हा पत्नी पूनम के साथ टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे और इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातें शेयर की।  

 

शो में जब होस्ट भारती सिंह ने शत्रुघन सिन्हा को पूछा कि  'फिल्में साइन करते समय वो किन बातों का विशेष ख्याल रखते थे?' इसका जवाब में एक्टर ने बताया कि 'वो हीरोइन की मां को देकर फिल्में साइन करते हैं।' शत्रुघ्न का जवाब सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं और भारती सिंह ने फिर से कहा कि ऐसा क्यों?  इस पर शत्रुघन सिन्हा ने पत्नी पूनम के साथ की हुई फिल्म का एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि 'वो उनके साथ एक फिल्म शूट कर रहे थे तो इस दौरान उनकी मां लगातार बस एक्टर को ही देखती थीं कि वो क्या और कहां देख रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मेरे अपने!

A post shared by Poonam Sinha (@poonamsinhasp) on May 4, 2019 at 4:09am PDT

जब शादी के लिए एक्टर के घर पहुंच गई थी लड़की

शत्रुघ्न ने कहा कि 'इसलिए ही वो एक्ट्रेस की मां को देखते हैं। अगर वो ठीक हैं तो सब ठीक है।' इसके बाद भारती फिर से शत्रुघन सिन्हा से एक सवाल पूछती है। भारती पूछती है कि 'कभी उनके साथ ऐसा नहीं हुआ कि कोई फैन उनके लिए पागल हो और घर आ गई हो।' इसका जवाब एक्टर की पत्नी पूनम सिन्हा ने दिया। उन्होंने कहा, 'इससे भी बड़ा बवाल हुआ था। एक पुलिसवाले की बेटी घर आ गई थी और खुद अकेले ही नहीं आई बल्कि वो अपना बोरिया बिस्तर लेकर शत्रुघ्न से शादी करने घर आ गई थी। जब उसने पूनम को देखा उल्टा ही पूछ बैठी की वो यहां क्या कर रही हैं।'

पूनम आगे कहती हैं कि 'वो लड़की जानकार पुलिसवाले की बेटी थी तो उन्होंने उसके घर पर फोन किया और कहा कि वो आकर अपनी बेटी को ले जाएं।' पूनम की सारी बातें सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। 

ट्रेन में शुरू हुई थी पूनम और शत्रुघन की लवस्टोरी

बता दें कि साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम ने शादी की। एक शो में पूनम ने बताया था कि शत्रुघ्न के साथ उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई। पूनम सिन्हा ने बताया था,  'हम दोनों ट्रेन से पटना से मुंबई जा रहे थे। मैं अपने एक रिश्तेदार की शादी अटेंड कर अपने घर जा रही थी तो वहीं शत्रुघ्न FTII (पुणे) ज्वाइन करने जा रहे थे। हमारी बर्थ एक दूसरे के आमने-सामने थी। इस दौरान हम दोनों रो रहे थे, वह इसलिए क्योंकि वह अपने माता-पिता से दूर हो रहे थे और मेरी मां ने मुझे डांटा था।

आगे उन्होंने कहा, 'इस यात्रा के दौरान वो मुझसे बात करने के बहाने सोच रहे थे, यही नहीं, एक बार तो मुझे छूने की भी कोशिश की। जब ट्रेन एक सुरंग से गुजर रही थी तो उन्होंने मेरे पैर छुए। शत्रु इतना डरे हुए थे कि उन्होंने मुझसे कोई बात ही नहीं की।'

शत्रुघन को गुंडा कहकर ठुकरा दिया था सास मां ने रिश्ता

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था, 'मेरे बड़े भाई राम सिन्हा और डायेरक्टर एनएन सिप्पी उनकी ओर से रिश्ता लेकर पूनम के घर पहुंचे। पूनम की मां ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। उन्होंने तो मेरी तस्वीर देखकर कहा कि लड़का तो गुंडे जैसा दिखता है। इसके चेहरे पर इतने निशान हैं। वहीं, उनकी बेटी पूर्व मिस इंडिया थीं और बेहद खूबसूरत थीं लेकिन बाद में दोनों के पैरेंट्स शादी के लिए मान गए।'आज यह कपल अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।

Related News