03 MAYFRIDAY2024 5:26:53 AM
Nari

'हनीमून पर बेरहमी से मुझे मारा-पीटा, लोगों से छुपाता था शादी' हनी सिंह की पत्नी ने खोले कई राज

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 04 Aug, 2021 01:34 PM
'हनीमून पर बेरहमी से मुझे मारा-पीटा, लोगों से छुपाता था शादी' हनी सिंह की पत्नी ने खोले कई राज

फेमस रैपर 'यो यो हनी सिंह' इस वक्त सुर्खियों में बने हुए है क्योंकि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ कोर्ट में घरेलू हिंसा मुकदमा दर्ज करवाया है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर कई गंभीर आरोप लगाए और अपनी दर्द भरी दास्तां भी सुनाई। इसी के साथ शालिनी ने हनीमून पर अपने साथ हुई घटना के राज भी खोले।

कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में शालिनी तलवार ने कहा कि 10 साल के रिलेशन के बाद साल 2010 में उनकी सगाई हुई वो भी परिवारवालों की मर्जी से। 2011 में दोनों ने गुरुद्वारे में शादी की। शालिनी ने हर मोड़ पर पति हनी सिंह का साथ दिया। शालिनी ने बताया कि उनके एक जानकार जीत कलसी ने हनी सिंह और उनको मॉरिशस का हनीमून पैकेज गिफ्ट किया था। हनीमून के लिए जब दोनों मॉरीशस पहुंचे तो शालिनी को अहसास हुआ कि हनी सिंह का व्यवहार बदला हुआ है क्योंकि वो चुप और शांत रहने लगे थे। होटल में शालिनी ने हनी सिंह से उनके बदले हुए बिहेवियर की वजह पूछी, जिससे उनका पारा चढ़ गया। शालिनी को बेड पर धक्का देकर हनी सिंह चिल्लाने लगे कि यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती, तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना।

PunjabKesari

आगे हनी सिंह ने कहा, 'मैं वैसे ही शादी को लेकर परेशान हूं मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था, लेकिन मैंने तुमसे वादा किया था, इसलिए मुझे शादी करनी पड़ी. अपने दस साल पुराने प्यार के मुंह से ये शब्द सुनकर शालिनी पूरी तरह टूट गई थी. ये बोलकर हनी सिंह होटल के कमरे से बाहर निकल गए।' अपने बयान में शालिनी तलवार ने कहा कि हनी सिंह अगले दस से बारह घंटे तक वापस नहीं आया। वापिस आने पर शालिनी ने हनी सिंह से उन्हें हनीमून पर यूं अकेला छोड़ने की वजह पूछी तो हनी सिंह ने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई की, जिसके बाद दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए। शालिनी ने यह भी कहा कि हनी सिंह के दूसरी औरतों के साथ संबंध थे।

PunjabKesari

शालिनी तलवार के मुताबिक, फेमस हो जाने के बाद हनी सिंह ने कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी बना लिए थे. वो हमेशा अपनी शादी को लोगों से छुपाता था। अपने शादीशुदा होने की कोई भी निशानी वो पब्लिक नहीं करता था इसलिए उसने सगाई पर पहनाई गई हीरे की अंगूठी भी उतार दी थी। बता दें कि शुरुआत में किसी को नहीं पता था कि हनी सिंह शादीशुदा है। सोशल मीडिया पर हनी और शालिनी की शादी की कई तस्वीरें वायरल हुई थी लेकिन सिंगर का कहना था कि ये फोटोशूट की तस्वीरें हैं। शादी के 4 साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' (2014) में उन्होंने शादी की बात कबूल की। वहीं पर पहली बार उन्होंने पत्नी को लोगों से मिलवाया था। कई लोग ये बात जानकर दंग रह गए थे क‍ि हनी स‍िंह ने बॉलीवुड के मेगा प्रोजेक्‍ट्स का ह‍िस्‍सा बनने से पहले ही शादी कर ली थी।

PunjabKesari

शालिनी ने हनी सिंह के अलावा अपने ससुर पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हनी सिंह के पिता ने शराब के नशे में उनके साथ बदतमीजी की थी। अब कोर्ट की तरफ से हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया और  28 अगस्त से पहले ही जवाब मांगा है।

Related News