05 MAYSUNDAY2024 7:00:12 PM
Life Style

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Dec, 2021 06:59 PM
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

बी-टाउन और मीडिया जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस मल्लिका दुआ के पिता वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। विनोद दुआ को तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां वह आईसीयू में एडमिट थे। 

PunjabKesari

मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'हमारे निडर और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार जिंदगी जी है। दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया। उन्होंने हमेशा सच के लिए आवाजा उठाई। अब वह हमारी मां के साथ हैं, उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं जहां वे एकसाथ गाएंगे, खाना बनाएंगे और एक साथ यात्रा करेंगे। उनका अंतिम संस्कार 5 तारीख को लोधी श्मशान घाट में होगा।' 

PunjabKesari

विनोद दुआ मीडिया जगत में एक जाना पहचाना नाम थे। उन्होंने दूरदर्शन के लिए भी काम किया। वहीं विनोद दुआ और उनकी पत्नी कोरोना वायरस की दूसरी लहर की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी पत्नी का निधन हो गया था। जिसके बाद से विनोद दुआ की सेहत भी खराब रहने लगी।

PunjabKesari

Related News