03 MAYFRIDAY2024 6:05:12 AM
Nari

टेनिस ही नहीं फैशन की भी स्टार हैं सानिया मिर्जा, रॉयल और डिसेंट होते हैं प्लेयर के आउटफिट्स

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Jan, 2024 03:24 PM
टेनिस ही नहीं फैशन की भी स्टार हैं सानिया मिर्जा, रॉयल और डिसेंट होते हैं प्लेयर के आउटफिट्स

भारत के सबसे अधिक रेटिंग वाले खिलाड़ियों में से एक है सानिया मिर्ज़ा जिन्होंने टेनिस गेम में अपना करियर बनाया। लोगों को उनका खेल बहुत पसंद आया लेकिन खेल के साथ साथ लोग सानिया की पर्सनेलिटी और ड्रेसिंग स्टाइल भी पसंद करते हैं। सानिया की ड्रेसिंग काफी डिसेंट और अट्रैक्टिव होती है आइए आपको उनकी कुछ बेस्ट ड्रेसेज ही दिखाते हैं जो लोगों को बहुत पसंद आई।

1. सानिया मिर्जा एक मुस्लिम महिला है और मुस्लिम महिलाएं शरारा ना ट्राई करें ऐसा तो हो नहीं सकता। अपनी बेस्टी परीणीति की शादी में सानिया ने एक मल्टीकलर शरारा सूट पहना था जिसके साथ उन्होंने नेट का पिंक दुपट्टा कैरी किया था। गले में आउटफिट के साथ मैच करता एम्राल्ड नेकलेस और ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

2. इससे पहले सानिया ने मेहरुन कलर का मल्टी प्रिंटेड शरारा भी ट्राई किया था और साथ में हैवी ज्वैलरी पहनी थी। ये सूट भी सबको पसंद आया था।

PunjabKesari

3. सानिया मिर्जा रैंप पर भी फैशन का जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने लेक्में फैशन वीर में डिजाइनर अनुश्री रैड्डी के पेस्टल लहंगे में रैंपवॉक की। लहंगे पर हैवी वर्क था। सानिया किसी बी-टाउन दीवा से कम नहीं लग रही थी।

PunjabKesari

4. व्हाइट कलर के सूट वैसे ही बहुत प्यारे लगते हैं। वहीं सानिया पर तो यह रंग काफी उभर कर आ रहा था। ट्रांसपेरेंट स्लीव वाले व्हाइट प्लाजो सूट में सानिया जितनी सिंपल लग रही थी उतनी ही सुंदर भी।

PunjabKesari

5. सानिया ने अनारकली सूट भी पहना था, जिसपर फ्लोरल प्रिंट था और गले पर अंगरखा डिजाइन। हलके फुलके मेकअप में सानिया खूबसूरत और अट्रैक्टिव लग रही थी।

PunjabKesari

6. ऐसा नहीं कि सानिया वेस्टर्न और कुछ इंडो-वेस्टर्न ट्राई नहीं करती। सानिया ने एक इवेंट के लिए मेहरून कलर की ड्रेस वियर की जिसकी स्लीव केप स्टाइल में थी। ड्रेस के ऊपर गोल्डन कलर की एम्ब्रायडरी थी। रिसेप्शन पार्टी, अवॉर्ड सेरेमनी इवेंट् में इस तरह की ड्रेसेज बहुत अच्छी लगती है।

PunjabKesari

सानिया की हर ड्रेस सुंदर भी थी और डिसेंट भी। आपको कौन सी ड्रेस सबसे ज्यादा पसंद आई हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।  

Related News